मिट्टी पर ढलाई का खेल, बटेश्वर कॉरिडोर पर अखिलेश यादव का आरोप, बोले- 'भाजपा राज में सिर्फ धमकी मिल रही'

बटेश्वर कॉरिडोर पर अखिलेश यादव का आरोप
UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बटेश्वर कॉरिडोर के निर्माण कार्य में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए निर्माण में खामियों और खराब सामग्री के इस्तेमाल का दावा किया है.
UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘बटेश्वर कॉरिडोर’ के निर्माण कार्य को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाया. अखिलेश यादव ने दावा किया कि वीडियो में बिना बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर ही PCC (Plain Cement Concrete) डालते हुए दिखाया गया है.
खराब सामग्री इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बटेश्वर कॉरिडोर के काम में खराब गुणवत्ता के कॉन्क्रीट और पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में डिजाइन से जुड़ी खामियों को लेकर कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. सपा प्रमुख ने दावा किया कि जांच की मांग के बावजूद सुनवाई नहीं की जा रही है.
अखिलेश बोले- आवाज उठाने वालों को मिल रही धमकी
सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब कोई ईमानदार नागरिक इस तरह के मामलों में आवाज उठाता है तो उसे शिकायत के समाधान की जगह धमकियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा राज में सुनवाई की जगह धमकाई हो रही है.
‘अटल प्रोग्रेस वे’ को लेकर भी साधा निशाना
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में भाजपा सरकार के पुराने वादों का जिक्र करते हुए ‘अटल प्रोग्रेस वे’ का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने ‘अटल प्रोग्रेस वे’ बनाने की बात कही थी, जिसको लेकर अब जनता सवाल कर रही है कि क्या यह भी सिर्फ एक वादा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Komal Agarwal
कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










