यूपी-बिहार से गुजरने वाली 845 ट्रेनें प्रभावित, 21 सितंबर से 338 रद्द और 384 का बदलेगा रूट, सफर से पहले चेक करें ट्रेन स्टेटस

Updated:
विज्ञापन

383 ट्रेनों के बदले रूट (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Bihar Train Alert: भारतीय रेलवे मोकामा में नए रेल पुल को जोड़ने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक ले रहा है. इस दौरान 845 ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी, जिनमें 338 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 384 का मार्ग बदला जाएगा.

विज्ञापन

UP Bihar Train Alert: भारतीय रेलवे बिहार के मोकामा में गंगा नदी पर बने नये समानांतर डबल लाइन रेल पुल को मौजूदा रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक लेने जा रहा है, इसके चलते 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक 845 ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द की जाएंगी, कई का मार्ग बदला जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त या दूसरे स्टेशन से शुरू किया जाएगा. रेलवे ने यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचने की सलाह दी है.

विज्ञापन

14 दिन तक चलेगा काम

रेलवे के अनुसार, मोकामा के पास गंगा नदी पर बन रहे नये समानांतर डबल लाइन पुल को मौजूदा रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) का काम किया जाएगा. इसके लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 14 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. यह परियोजना मौजूदा राजेंद्र सेतु पर रेल यातायात का दबाव कम करने और पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण रेल मार्गों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है.

338 ट्रेनें रद्द, 384 का बदलेगा मार्ग

एनआइ कार्य के दौरान कुल 845 ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी. इनमें 338 ट्रेनें रद्द होगी और 384 ट्रेनें डायवर्ट की जाएगी. वहीं 67 ट्रेनें शॉर्ट-ऑरिजिनेट और 56 ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट की जाएंगी. यानी कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित शुरुआती स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशन से चलेंगी और कुछ को गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा. सबसे अधिक असर 3 अक्टूबर को पड़ने की संभावना है, जब 36 ट्रेनें रद्द रहेंगी.

पांच प्रमुख जंक्शन से जुड़ेगा नया पुल

नये डबल लाइन पुल को मौजूदा रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए पांच प्रमुख स्थानों पर काम किया जाएगा. इनमें अपर हथिदह जंक्शन, ताल जंक्शन, रामपुर डुमरा, दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन शामिल हैं. काम पूरा होने के बाद नये पुल के जरिए ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी और इस व्यस्त रेल मार्ग की क्षमता बढ़ेगी.

यूपी समेत इन राज्यों के यात्रियों पर असर

ट्रैफिक ब्लॉक का असर बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा से आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा. हावड़ा, पटना, कोलकाता और नयी दिल्ली को जोड़ने वाले कई प्रमुख रेल मार्गों पर ट्रेन सेवाओं में बदलाव होगा. प्रभावित ट्रेनों में कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस, अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल हैं.

सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर देखें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 21 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस, रूट और शेड्यूल जरूर जांच लें. ट्रैफिक ब्लॉक के कारण किसी ट्रेन के रद्द होने, मार्ग बदलने या शुरुआती अथवा अंतिम स्टेशन में बदलाव की स्थिति में यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए पहले से जानकारी लेना जरूरी होगा.

सभी रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

1,491 करोड़ रुपये की परियोजना

गंगा पर बन रहे नये डबल लाइन रेल पुल को वर्ष 2015-16 के रेल बजट में मंजूरी दी गयी थी. इसकी अनुमानित लागत 1,491.47 करोड़ रुपये बतायी गयी थी. नया पुल वर्ष 1959 में शुरू हुए सिंगल लाइन राजेंद्र सेतु पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में मदद करेगा. रेलवे के मुताबिक परियोजना पूरी होने के बाद पूर्वी भारत के व्यस्त रेल मार्गों पर क्षमता बढ़ेगी, जाम कम होगा और ट्रेनों के परिचालन में सुधार आएगा.

यह पढ़ें: बिहार में 20 से 29 सितंबर तक कई ट्रेनों के बदलेंगे रूट, 25 सितंबर को सबसे ज्यादा ट्रेनें होंगी डायवर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन