रेलवे का मेगा ब्लॉक! 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 53 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट
रेलवे द्वारा राजेंद्र पुल स्टेशन पर बड़े पैमाने पर इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 53 ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। कई अन्य ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है।
देवघर : दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल स्टेशन पर नये पुल को दोहरी लाइन से जोड़ने तथा दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी स्टेशनों के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन को जोड़ने के लिए रेलवे की ओर से बड़े पैमाने पर प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य कराया जायेगा. इसके तहत दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन अपर, टाल, रामपुर डुमरा स्टेशनों तथा सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर कार्य होगा. यह कार्य 21 सितंबर से शुरू होकर चार अक्तूबर तक चलेगा. इस दौरान कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.
53 ट्रेनें रहेंगी रद्द
इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 02023/02024 हावड़ा-पटना-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल 27 सितंबर को रद्द रहेगी. 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस 20 सितंबर से तीन अक्तूबर तक और 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस 21 सितंबर से चार अक्तूबर तक रद्द रहेगी. 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस 25 सितंबर, 30 सितंबर और दो अक्तूबर तथा 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस 26 सितंबर, एक अक्तूबर और तीन अक्तूबर को रद्द रहेगी. 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 30 सितंबर से चार अक्तूबर तक तथा 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस एक अक्तूबर से पांच अक्तूबर तक रद्द रहेगी.
13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 और 27 सितंबर तथा 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 और 28 सितंबर को नहीं चलेगी. 13127 कोलकाता-आरा गरीब रथ एक्सप्रेस 22, 24, 26 और 29 सितंबर तथा एक और तीन अक्तूबर को रद्द रहेगी. 13128 आरा-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस 23, 25, 27 और 30 सितंबर तथा दो और चार अक्तूबर को रद्द रहेगी. 13135 कोलकाता-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 सितंबर और तीन अक्तूबर तथा 13136 जयनगर-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 सितंबर और चार अक्तूबर को रद्द रहेगी. 13137 कोलकाता-आजमगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 सितंबर और 13138 आजमगढ़-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 सितंबर को रद्द रहेगी.
13155 कोलकाता-सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस 24, 27 सितंबर और एक अक्तूबर तथा 13156 सीतामढ़ी-कोलकाता मिथिलांचल एक्सप्रेस 25, 28 सितंबर और दो अक्तूबर को रद्द रहेगी. 13157 कोलकाता-मुजफ्फरपुर तिरहुत एक्सप्रेस 29 सितंबर और 13158 मुजफ्फरपुर-कोलकाता तिरहुत एक्सप्रेस 30 सितंबर को रद्द रहेगी. 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 26 सितंबर और तीन अक्तूबर तथा 13166 सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस 27 सितंबर और चार अक्तूबर को रद्द रहेगी. 13185 सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस 25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक तथा 13186 जयनगर-सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस 26 सितंबर से चार अक्तूबर तक रद्द रहेगी.
13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर और दो अक्तूबर तथा 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस 26 सितंबर और तीन अक्तूबर को रद्द रहेगी. 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस 29 सितंबर और 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस 30 सितंबर को रद्द रहेगी.
15233 कोलकाता-दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस 28 सितंबर, एक और पांच अक्तूबर तथा 15234 दरभंगा-कोलकाता मैथिली एक्सप्रेस 27 और 30 सितंबर तथा चार अक्तूबर को रद्द रहेगी. 15235 हावड़ा-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 सितंबर और तीन अक्तूबर तथा 15236 दरभंगा-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 सितंबर और दो अक्तूबर को रद्द रहेगी. 15271 हावड़ा-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 30 सितंबर और 15272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस 29 सितंबर को रद्द रहेगी.
18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस एक और तीन अक्तूबर तथा 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस दो और चार अक्तूबर को रद्द रहेगी. 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस दो अक्तूबर और 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस तीन अक्तूबर को रद्द रहेगी. 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस 29 सितंबर, एक और दो अक्तूबर तथा 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस एक, तीन और चार अक्तूबर को रद्द रहेगी.
18405 पुरी-पटना एक्सप्रेस 26 सितंबर और 18406 पटना-पुरी एक्सप्रेस 27 सितंबर को रद्द रहेगी. 18419 पुरी-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस एक अक्तूबर और 18420 जयनगर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस तीन अक्तूबर को रद्द रहेगी. 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर और दो अक्तूबर तथा 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 सितंबर और तीन अक्तूबर को रद्द रहेगी.
22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस 27 सितंबर और चार अक्तूबर तथा 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस 25 सितंबर और दो अक्तूबर को रद्द रहेगी. 22843 बिलासपुर-बक्सर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 सितंबर और दो अक्तूबर तथा 22844 बक्सर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 सितंबर और तीन अक्तूबर को रद्द रहेगी. 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस 30 सितंबर और तीन अक्तूबर तथा 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस दो और पांच अक्तूबर को रद्द रहेगी. 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 23 सितंबर और 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 24 सितंबर को रद्द रहेगी.
कई ट्रेनों के बदले जायेंगे मार्ग
इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा. 12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 25 सितंबर को किऊल-गया-ग्रैंड कॉर्ड लाइन के रास्ते चलेगी. 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 21, 22, 25, 26, 28 और 29 सितंबर तथा दो और तीन अक्तूबर को, 12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 23, 27 और 30 सितंबर तथा चार अक्तूबर को और 12325 कोलकाता-नांगल डैम गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 सितंबर और एक अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी.
13047 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस 20 सितंबर से तीन अक्तूबर तक, 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 22, 25, 27 और 29 सितंबर तथा दो अक्तूबर को और 63209 देवघर-पटना मेमू पैसेंजर 21 सितंबर से चार अक्तूबर तक झाझा-किऊल-शेखपुरा-बिहार शरीफ-बख्तियारपुर के रास्ते चलेगी.
13006 अमृतसर-हावड़ा मेल 20 सितंबर से दो अक्तूबर तक, 13208 पटना-जसीडीह मेमू एक्सप्रेस 21 सितंबर से चार अक्तूबर तक, 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 सितंबर को, 18621 पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस तीन अक्तूबर को तथा 63210 पटना-देवघर मेमू पैसेंजर 21 सितंबर से चार अक्तूबर तक बख्तियारपुर-बिहार शरीफ-शेखपुरा-किऊल-झाझा के रास्ते चलेगी.
13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक, 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस दो और तीन अक्तूबर तथा 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 26 से 29 सितंबर तक बर्द्धमान-रामपुरहाट-साहिबगंज-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलेगी. इन ट्रेनों को रामपुरहाट, साहिबगंज और भागलपुर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जायेगा.
इसी तरह 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक, 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस तीन और चार अक्तूबर तथा 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तक बरौनी-मुंगेर-भागलपुर-साहिबगंज-रामपुरहाट-बर्द्धमान के रास्ते चलेगी. इन ट्रेनों को भागलपुर, साहिबगंज और रामपुरहाट में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा.
13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 22, 25 और 29 सितंबर तथा दो अक्तूबर को और 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 21, 23, 24, 26, 27, 28 और 30 सितंबर तथा एक और तीन अक्तूबर को प्रधानखंता-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी. वापसी दिशा में 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 23, 26 और 30 सितंबर तथा तीन अक्तूबर को और 13038 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28 और 29 सितंबर तथा एक और दो अक्तूबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-प्रधानखंता के रास्ते चलेगी.
13334 पटना-दुमका एक्सप्रेस 21 सितंबर से तीन अक्तूबर तक बख्तियारपुर-बिहार शरीफ-शेखपुरा-किऊल के रास्ते चलेगी. 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक, 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर और एक अक्तूबर तथा 17007 चारलापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को किऊल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलेगी. वापसी में 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 26 सितंबर से चार अक्तूबर तक, 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर और चार अक्तूबर तथा 17008 दरभंगा-चारलापल्ली एक्सप्रेस 25 और 29 सितंबर तथा दो अक्तूबर को बरौनी-मुंगेर-किऊल के रास्ते चलेगी.
15047 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस 26, 28 और 29 सितंबर तथा एक और तीन अक्तूबर को, 15049 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस 27 और 30 सितंबर तथा चार अक्तूबर को और 15051 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस दो अक्तूबर को बर्द्धमान-रामपुरहाट-मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी के रास्ते चलेगी. इन ट्रेनों को रामपुरहाट और मालदा टाउन में अतिरिक्त ठहराव दिया जायेगा. वापसी दिशा में 15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस 27, 28 और 29 सितंबर तथा दो और चार अक्तूबर को, 15050 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस 26 और 30 सितंबर तथा तीन अक्तूबर को और 15052 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस एक अक्तूबर को बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन-रामपुरहाट-बर्द्धमान के रास्ते चलेगी. इन ट्रेनों को मालदा टाउन और रामपुरहाट में अतिरिक्त ठहराव दिया जायेगा.
दो मेमू ट्रेन होंगी शॉर्ट टर्मिनेट
63571 जसीडीह-मोकामा मेमू पैसेंजर 20 सितंबर से चार अक्तूबर तक किऊल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. वहीं 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू पैसेंजर 21 सितंबर से पांच अक्तूबर तक किऊल स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.
दो ट्रेनों के समय में भी बदलाव
13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन अक्तूबर को धनबाद स्टेशन से तीन घंटे पुनर्निर्धारित समय पर रवाना होगी. वहीं 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस तीन अक्तूबर को टाटानगर स्टेशन से दो घंटे पुनर्निर्धारित समय पर रवाना होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए