देवघर MDM ऑपरेटरों का संकट, 6 माह में मिला सिर्फ 2 महीने का मानदेय

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर MDM कंप्यूटर ऑपरेटरों को 6 माह में सिर्फ 2 माह का मानदेय मिला है. 4 माह का लंबित भुगतान दशहरे से पहले उनकी चिंता बढ़ा रहा है. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर: देवघर जिले में मध्याह्न भोजन (MDM) योजना से जुड़े कंप्यूटर ऑपरेटरों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. अप्रैल से सितंबर 2026 तक छह माह की अवधि में उन्हें केवल अप्रैल और मई का मानदेय ही मिल पाया है. चार माह का मानदेय अब भी लंबित है.

विज्ञापन

नियमित रूप से काम करने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं होने से ऑपरेटरों के परिवारों के सामने रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है. दशहरा का त्योहार नजदीक आने के कारण उनकी चिंता और बढ़ गयी है.

छह माह में सिर्फ दो महीने का मिला मानदेय

अप्रैल से सितंबर 2026 तक छह माह में ऑपरेटरों को सिर्फ अप्रैल और मई का मानदेय मिला है. जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर का मानदेय अब भी लंबित है.

कई महीनों से भुगतान नहीं होने के कारण ऑपरेटरों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कम आमदनी और लगातार बढ़ती महंगाई के बीच लंबित मानदेय ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

दशहरा से पहले बढ़ी आर्थिक चिंता

दशहरा का त्योहार नजदीक आने से ऑपरेटरों की चिंता बढ़ गयी है. त्योहार के दौरान बच्चों के कपड़े, आवश्यक सामान और अन्य घरेलू खर्च की जरूरत होती है.

कई माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण इन जरूरतों को पूरा करना उनके लिए चुनौती बन गया है. ऑपरेटरों का कहना है कि समय पर भुगतान नहीं होने से परिवार का रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है.

देवघर में 11 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत

जानकारी के अनुसार, देवघर जिले के सभी 10 प्रखंडों में एक-एक एमडीएम कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं. इसके अलावा जिला कार्यालय में भी एक ऑपरेटर तैनात है.

जिला स्तर के ऑपरेटर को 15 हजार रुपये तथा प्रखंड स्तर के ऑपरेटरों को 12 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है.

चार माह का मानदेय लंबित

ऑपरेटरों का कहना है कि इतने कम मानदेय में परिवार का भरण-पोषण पहले ही कठिन है. ऐसे में चार माह का मानदेय लंबित रहने से आर्थिक परेशानी और बढ़ गयी है.

ऑपरेटरों ने संबंधित विभाग से लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola