दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर, जल्द शुरू होगा ट्रायल, दिवाली तक मिलेगी बड़ी सौगात

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Railway: भारतीय रेलवे अपनी दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही शुरू करने वाला है. यह ट्रेन दिल्ली और वाराणसी के बीच प्रयागराज और कानपुर होते हुए चलेगी. 16 कोच और 823 बर्थ वाली यह ट्रेन यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाएगी.

विज्ञापन

Delhi Varanasi Vande Bharat Sleeper: भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और कायाकल्प की दिशा में एक और नया एवं ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है. संगम नगरी प्रयागराज और औद्योगिक शहर कानपुर के रास्ते नई दिल्ली से धर्मनगरी वाराणसी के मध्य देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. रेलवे बोर्ड और जोनल स्तर पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर जमीनी स्तर पर रणनीतिक कसरत तेज कर दी गई है, जिससे यात्रियों को जल्द यह नई सौगात मिल सके.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय से अंतिम तिथि की स्वीकृति का इंतज़ार

हालांकि, रेल प्रशासन और संबंधित विभागों में इस पूरे विषय पर फिलहाल एक विशेष प्रकार की खामोशी छाई हुई है. आधिकारिक तौर पर तारीखों को लेकर कोई घोषणा नहीं की जा रही है, क्योंकि अंतिम स्वीकृति प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी जानी है. माना जा रहा है कि पहली चेयरकार वंदे भारत की तर्ज पर इस स्लीपर संस्करण को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके लिए रैक का परीक्षण तेजी से किया जा रहा है.

रेलवे बोर्ड में तिथि और ट्रायल पर गहन विचार-विमर्श

रेलवे बोर्ड के गलियारों में परीक्षण और औपचारिक उद्घाटन की तिथियों पर गहन विचार-विमर्श का दौर लगातार जारी है. सूत्रों के अनुसार 16 डिब्बों वाला यह अत्याधुनिक रैक पूरी तरह तैयार है और इसे पटरी पर उतारने हेतु तकनीकी मंजूरी भी दी जा चुकी है. पीएमओ से समय और तिथि की अंतिम पुष्टि मिलते ही स्पीड और सेफ्टी ट्रायल के परिणाम तथा नियमित परिचालन की समय-सारिणी एक साथ सार्वजनिक कर दी जाएगी. रेलवे दीपावली तक इसका संचालन शुरू करना चाहती है.

प्रस्तावित समय-सारिणी और यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएँ

प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार यह नई ट्रेन वाराणसी कैंट से रात्रि 9:20 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद प्रयागराज और कानपुर होते हुए तड़के ठीक 5:00 बजे नई दिल्ली पहुँच जाएगी. वापसी में भी यह दिल्ली से रात 9:20 बजे खुलकर सुबह 5:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी. इस पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेन में 16 कोच और 823 बर्थ होंगी. झटकारहित सफर, आधुनिक शौचालय और शांत केबिन जैसी प्रीमियम सुविधाओं से युक्त यह ट्रेन यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करेगी.

Must Read: "दहेज लाओगी तभी बाल उगने देंगे!" ससुराल वालों ने बर्बरता से महिला को किया गंजा, पति और देवर की करतूत से हिला जौनपुर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola