संभल में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! रात में दोनों हुए लापता, सुबह खेत में पेड़ से लटके मिले शव

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संभल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक किशोर और किशोरी के शव खेत में मिले. दोनों के बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है, जिसे लेकर परिजनों ने रोक-टोक बढ़ा दी थी. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Sambhal Crime News: संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र स्थित नेहटा गांव में शनिवार सुबह एक किशोर और किशोरी के शव मिलने से सनसनी फैल गयी. दोनों शुक्रवार रात से लापता थे और परिजन पूरी रात उनकी तलाश करते रहे. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक पेड़ के पास दोनों के शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची बनियाठेर थाना और चंदौसी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाये. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

दोनों के बीच लंबे समय से थी बातचीत

पुलिस के अनुसार, मृतकों में चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के सैजनी गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर और 16 वर्षीय किशोरी शामिल हैं. दोनों के घरों के बीच करीब सात-आठ मकानों का अंतर बताया गया है. हालांकि, गांव की सीमा से बाहर दोनों परिवारों के खेत अलग-अलग स्थानों पर हैं. परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से बातचीत होती थी और प्रेम संबंध भी था. करीब एक माह पहले परिवारों को इसकी जानकारी हुई थी. इसके बाद दोनों पर परिजनों की निगरानी और रोक-टोक बढ़ गयी थी.

शुक्रवार शाम घर से निकला था किशोर

परिजनों के मुताबिक किशोर पिछले दो दिनों से गणेश मेला देखने जाने की बात कह रहा था. शुक्रवार शाम वह घर से निकला था. दूसरी ओर, किशोरी के घरवालों को उसके गायब होने की जानकारी रात करीब 11 बजे हुई. इसके बाद किशोरी के परिजन किशोर के घर पहुंचे और उसके बारे में जानकारी ली. दोनों परिवारों ने रात में ही उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

सुबह खेत में मिले दोनों के शव

शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गये थे. इसी दौरान उन्होंने एक पेड़ के पास दोनों के शव देखे. सूचना मिलते ही दोनों परिवारों के लोग मौके पर पहुंचे. कुछ ही देर में बनियाठेर थाना पुलिस और चंदौसी कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी. सीओ विवेक जावला, कोतवाल संत कुमार और बनियाठेर थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सीओ विवेक जावला के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: पति ने दांत से काटी नाक तो पत्नी ने काटकर अलग किया 'प्राइवेट पार्ट', हरदोई के मुंशीगंज में हैवानियत की हद पार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola