अलीगढ़ में OYO होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक समेत 7 गिरफ्तार, 7 युवतियां रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन

अलीगढ़ में OYO होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में स्काई ब्ल्यू OYO होटल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें होटल संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Aligarh Oyo Hotel Raid: अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्काई ब्ल्यू ओयो होटल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अनैतिक देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है. होटल में रुपयों का लालच देकर युवतियों से गलत काम कराने और अवैध कमाई करने के आरोप में होटल संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात युवतियों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया और मौके से नकदी, मोबाइल, आधार कार्ड, डीवीआर सहित कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं.

विज्ञापन

होटल संचालक समेत सात आरोपितों पर मुकदमा

थाना छर्रा पुलिस के अनुसार, मामले में शाह आलम निवासी बाइकला, छर्रा, रंजीत सिंह बघेल निवासी नगौरा, जवां, प्रकाश निवासी जरगवा, रामघाट, बुलंदशहर, लक्ष्मीकांत राजपूत निवासी राजमार्गपुर, अतरौली, होटल संचालक योगेंद्र राजपूत, आकाश राजपूत निवासी बरौली, छर्रा और प्रदीप निवासी मोहम्मदपुर नाहर, जहांगीरपुर, बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है.

7,560 रुपये और छह मोबाइल समेत सामान बरामद

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 7,560 रुपये, छह मोबाइल फोन, 11 आधार कार्ड, गेस्ट एंट्री रजिस्टर और होटल के कैमरों की डीवीआर बरामद की है. इसके अलावा पुलिस को अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. पुलिस के अनुसार, होटल में युवतियों को रुपये का लालच देकर अनैतिक देह व्यापार कराने और इससे अवैध धन कमाने का आरोप है.

एक से डेढ़ घंटे के लिए 700 रुपये में कमरा देने का आरोप

क्षेत्राधिकारी छर्रा गर्वित सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया है कि होटल संचालक युवकों से एक से डेढ़ घंटे के लिए 700 रुपये लेकर कमरा उपलब्ध कराता था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गतिविधि से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.

सात युवतियां परिजनों को सौंपी गईं

कार्रवाई के दौरान होटल से मिली सात युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं, गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस बरामद सामग्री और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

Must Read- पति ने दांत से काटी नाक तो पत्नी ने काटकर अलग किया 'प्राइवेट पार्ट', हरदोई के मुंशीगंज में हैवानियत की हद पार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola