आदित्यपुर: दो नाबालिग छात्र घर से लापता, सीसीटीवी में बैग के साथ दिखे

Updated:
विज्ञापन
मोहम्मद अरशद और अंश गुप्ता का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

मोहम्मद अरशद और अंश गुप्ता | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के आदित्यपुर से दो नाबालिग छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. सीसीटीवी फुटेज में दोनों बैग के साथ देखे गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से दो नाबालिग छात्र अंश गुप्ता (14 साल) और मोहम्मद अरशद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. दोनों छात्र शनिवार सुबह घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है.

मिली जानकारी के अनुसार, साईं नगर निवासी अंश गुप्ता सुबह करीब 5:23 बजे घर से निकले थे. इसके बाद 5:35 बजे एस-टाइप मोड़ के पास एक सीसीटीवी फुटेज में दोनों छात्र स्कूल बैग के साथ जाते दिखे हैं. दोनों जमशेदपुर के एक स्कूल में सहपाठी हैं. परिजनों के मुताबिक घर में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था.

सूत्रों के अनुसार दोनों के मुंबई जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. परेशान परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है और आम जनता से मदद की अपील की है. किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8235674475 या 8709849195 पर संपर्क करने का अनुरोध किया गया है.


विज्ञापन
Sanjeev Bhardwaj

लेखक के बारे में

By Sanjeev Bhardwaj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola