सीएसआइआर-एनएमएल में जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत छात्रों ने जाना वैज्ञानिक अनुसंधान के बारें में

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जमशेदपुर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीएसआइआर-एनएमएल का दौरा किया. जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत छात्रों ने वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को करीब से समझा.
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में शुक्रवार को सीएसआईआर-जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर के विद्यार्थियों के लिए एक दिन का स्टूडेंट विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें रिसर्च व नई खोजों के बारे में जानकारी देना था. कार्यक्रम में 121 विद्यार्थियों और छह शिक्षकों ने हिस्सा लिया.
लैब विजिट से मिली नई सीख
कार्यक्रम की शुरुआत में एमटीई डिवीजन के सीनियर साइंटिस्ट और प्रमुख डॉ. एस. शिवप्रसाद ने विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सवाल पूछने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया. वहीं आईएमडीसी डिवीजन के प्रमुख डॉ. के. गोपाला कृष्णा ने सीएसआईआर-एनएमएल में होने वाले शोध कार्यों और देश के विकास में इसकी भूमिका के बारे में बताया. उन्होंने आसान उदाहरणों के जरिए नई धातुओं और पदार्थों को तैयार करने की प्रक्रिया को समझाया.
वैज्ञानिक-डी और प्रोजेक्ट प्रमुख डॉ. अनिमेष जना ने विद्यार्थियों को सीएसआईआर-जिज्ञासा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. इसके बाद छात्रों ने क्रीप स्टडी, एडवांस्ड एनालिटिकल कैरेक्टराइजेशन, ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग और मेल्टिंग एंड कास्टिंग लैब का दौरा किया. डॉ. एम. प्रेम कुमार और डॉ. निखिल कुमार ने छात्रों को कई वैज्ञानिक प्रयोग करके दिखाए और उनके सवालों के जवाब दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










