जमशेदपुर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ 209 रुपये सस्ता, कारोबारियों को बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर में 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 209 रुपये की बड़ी कटौती की गई है. नई दरें एक अगस्त से लागू हो गई हैं.

विज्ञापन

19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक अगस्त से बड़ी कटौती की गई है. इससे जमशेदपुर के होटल, रेस्तरां, ढाबा, कैटरिंग सर्विस और अन्य व्यावसायिक कंपनियों, से जुड़े कारोबारियों को राहत मिली है. जमशेदपुर में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 209 रुपये की भारी कमी आई है. नई दरें लागू होने के बाद अब यह सिलेंडर 2913.50 रुपये में मिलेगा, जो जुलाई माह में 3122.50 रुपये का मिल रहा था. लगातार दूसरे महीने कॉमर्शियल गैस की कीमतों में आई गिरावट से कारोबारियों की परिचालन लागत में कमी आने की उम्मीद है.

घरेलू सिलेंडर के दाम रहे स्थिर

दूसरी तरफ, आम रसोई बजट पर इस बार कोई असर नहीं पड़ा है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जमशेदपुर में 14.2 किलो वाला सिलेंडर पहले की तरह 981.50 रुपये में ही मिलेगा. इसके साथ ही कंपोजिट 10 किलो वाला सिलेंडर भी जुलाई माह की अपनी पुरानी दर 701 रुपये पर ही उपलब्ध रहेगा.

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत पूरे देश के साथ जमशेदपुर में भी नई दरें एक अगस्त से लागू कर दी गई हैं. लगातार दो महीनों से गैस सस्ती होने से स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने संतोष जताया है.


विज्ञापन
Sanjeev Bhardwaj

लेखक के बारे में

By Sanjeev Bhardwaj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola