बरकाकाना : 51 भोक्ताओं ने अग्नि पर चल कर दिखायी आस्था

Updated:
विज्ञापन
बरकाकाना : 51 भोक्ताओं ने अग्नि पर चल कर दिखायी आस्था

बरकाकाना : 51 भोक्ताओं ने अग्नि पर चल कर दिखायी आस्था

विज्ञापन

बरकाकाना. रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 हेहल स्थित शिवमंदिर में आयोजित दो दिवसीय मंडा पर्व शुक्रवार सुबह संपन्न हो गया. यह आयोजन आस्था, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ. गुरुवार देर शाम से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में मंडा पूजा की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई. कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, वार्ड पार्षद बेबी देवी, प्रतिभा शरण, रेणु देवी और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह उपस्थित थे. इस दौरान 51 भोक्ता और 51 सोखताइन ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया. पूरी रात चले अनुष्ठान के बाद शुक्रवार सुबह भोक्ताओं और सोखताइनों ने अंगारों पर चल कर भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया. भोक्ताओं ने शरीर में लोहे के किलों को चुभो कर बनस झूले में झूलने की परंपरा निभायी. बंगाल के कलाकारों ने छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी. विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि मंडा पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, तपस्या और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है. मौके पर उचेश्वर सिंह, रवींद्र मुंडा, श्याम सिंह, सुभाष साव, नूतन महतो, तिलक सिंह, विनोद सिंह, विवेक सिंह, प्रदीप शर्मा, जगनारायण सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola