मारपीट को लेकर ओपी में आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 7:03 PM
कुजू. दिगवार बरवाटोला निवासी इंदर महतो ने सोमवार को कुजू ओपी में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनके परिवार के ही इंदर महतो, अरूण महतो, तापेश्वर महतो, दिनेश महतो, शंभु महतो, छोटू महतो अचानक घर पर आ धमके. साथ ही घर का दरवाजा तोड़ते हुे मेरे व मेरी पत्नी […]
कुजू. दिगवार बरवाटोला निवासी इंदर महतो ने सोमवार को कुजू ओपी में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनके परिवार के ही इंदर महतो, अरूण महतो, तापेश्वर महतो, दिनेश महतो, शंभु महतो, छोटू महतो अचानक घर पर आ धमके. साथ ही घर का दरवाजा तोड़ते हुे मेरे व मेरी पत्नी जाशो देवी के साथ मारपीट करने लगे. साथ ही घर के अंदर रखे मोटर पंप को क्षतिग्रस्त कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त सभी लोगों ने हमारी पत्नी को डायन बिसाही बता कर मारपीट की है. उन्होंने ओपी प्रभारी से छानबीन कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










