वाणिज्य संकाय शिक्षक के आकस्मिक निधन पर शोक

Updated at : 07 May 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
वाणिज्य संकाय   शिक्षक के आकस्मिक निधन  पर शोक

वाणिज्य संकाय शिक्षक के आकस्मिक निधन पर शोक

विज्ञापन

प्रतिनिधि,पाकुड़: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल वाणिज्य संकाय के शिक्षक आशानंद वर्मा के आकस्मिक निधन पर विद्यालय में शोक सभा आयोजित की गई. विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया जा रहा था, किंतु रास्ते में रामपुरहाट के समीप उनका निधन हो गया. उनके आकस्मिक निधन से पूरे विद्यालय में शोक की लहर है. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में पूरा विद्यालय परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है. उनका यूं अचानक चला जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि विद्यालय परिवार के लिए भी अपूरणीय क्षति है. बताया गया कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने एक सड़क दुर्घटना में अपने इकलौते पुत्र को खो दिया था. वे अपने पीछे पत्नी और दो बेटियाँ छोड़ गए हैं. मंगलवार की मध्य रात्रि तक उनका परिवार पाकुड़ पहुंचा और वहां से शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव ले जाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

RAGHAV MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola