जामताड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, सख्त कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

Jamtara News: जामताड़ा शहर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जामताड़ा से उमेश कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा शहर के कोर्ट मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार प्रतिमा के हाथ में लगे तीर-धनुष को तोड़ दिया गया, जिससे आदिवासी समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. 

लोग मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे. 

प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची 

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया.  सूचना मिलने पर एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ बिकास आनंद लागोरी सहित पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच की. वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है जिससे कि आरोपियों की पहचान की जा सके. 

सख्त कार्रवाई करने की मांग

आदिवासी समाज के महादेव सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव और सम्मान के प्रतीक हैं, ऐसे में उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: तन्नु कुमारी ने बुढ़मू का नाम किया रोशन, बिना ट्यूशन के इंटर साइंस में लहराया परचम

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उग्रवाद प्रभावित चेतमा पुलिस पिकेट का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola