महिला सभा में बाल सुरक्षा व शिक्षा पर किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
महिला सभा में बाल सुरक्षा व शिक्षा पर किया जागरूक

हिरणपुर. प्रखंड के मोहनपुर गांव में पीरामल फाउंडेशन की टीम व यूनिसेफ के सहयोग से महिला सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर. प्रखंड के मोहनपुर गांव में पीरामल फाउंडेशन की टीम व यूनिसेफ के सहयोग से महिला सभा का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह, बाल श्रम, पलायन, बाल शोषण एवं बाल तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरुकता फैलाना था. सभा में उपस्थित महिलाओं को इन सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की समय पर सूचना देने तथा समुदाय स्तर पर सतर्कता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए उपलब्ध स्पॉन्सरशिप एवं छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी साझा किया गया, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और स्कूल से ड्रॉपआउट की समस्या कम किया जा सके. अंत में सभी प्रतिभागियों ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और समाज को जागरूक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola