राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

बैठक करते पीडीजे | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत और एनआई एक्ट मामलों की विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने समीक्षा बैठक की।
-अधिकाधिक मामलों के निष्पादन को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा 08 जुलाई फोटो कैप्शन- बैठक करते पीडीजे नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ 18 जुलाई को प्रस्तावित एनआई एक्ट मामलों की विशेष लोक अदालत तथा 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में पीडीजे कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत के लिए चल रही पूर्व सुलह (प्री-कंसिलिएशन) प्रक्रिया की समीक्षा की गई तथा अधिकाधिक मामलों के निष्पादन को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई. बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 12 जुलाई से तथा एनआई एक्ट से संबंधित विशेष लोक अदालत के लिए 3 जुलाई से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों से पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रभावी पूर्व सुलह प्रक्रिया और आपसी समन्वय के माध्यम से दोनों लोक अदालतों को सफल बनाया जा सकता है. बैठक में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










