कैलाशनगर में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का का वार्ड पार्षद ने किया उद्घाटन

उद्घाटन करने के दौरान उपस्थित वार्ड पार्षद निभा देवी | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ के कैलाशनगर में वार्ड पार्षद निभा देवी ने 100 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र में लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या दूर होगी।
09 जुलाई फोटो कैप्शन- उद्घाटन करने के दौरान उपस्थित वार्ड पार्षद निभा देवी नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-11 अंतर्गत कैलाशनगर में बढ़ते विद्युत भार और लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए स्थापित किए गए 100 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन बुधवार देर शाम वार्ड पार्षद निभा देवी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. वार्ड पार्षद ने कहा कि कैलाशनगर के लोग लंबे समय से लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती तथा बढ़ते लोड की समस्या से जूझ रहे थे. मोहल्लेवासियों की मांग पर इस समस्या से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा एवं कनीय अभियंता आशीष पटेल को अवगत कराया गया था. विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नए ट्रांसफार्मर की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की. उन्होंने कहा कि वार्ड में बिजली पोल एवं तारों के विस्तार, सिद्धार्थनगर में नए ट्रांसफार्मर की स्थापना तथा जर्जर बिजली तारों को बदलने की मांग भी विभाग के समक्ष रखी गई है. नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से कैलाशनगर के लोगों को सुचारू एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा. कार्यक्रम में पंकज मिश्रा, समीर मंडल, पिंटू मेहरा, तरुण दास, शिवम कुमार सिंह, बुधिलाल सिंह, मथुरा बागती, गुरुदयाल सिंह, जेहरुल शेख, पोचा साहा, विक्रम सिंह, अजहर शेख, सुब्रतो दास, विप्लव पाल, राहुल सिंह, सोनी सिंह एवं दीपक राम सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










