शिविर के पहले दिन 43 को मिला लर्निंग लाइसेंस
लर्नर लाइसेंस के साथ आवेदक | Prabhat Khabar Network
लिट्टीपाड़ा में आयोजित दो दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के पहले दिन 43 लोगों को लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। जानें शिविर की पूरी जानकारी यहाँ।
प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा जिला परिवहन कार्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में दो दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का शुभारंभ डीटीओ मो मोजाहिद अंसारी व बीडीओ संजय कुमार ने किया. डीटीओ ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है. पहले दिन 48 लोगों ने आवेदन किया. इनमें तीन आवेदक अनुपस्थित रहे. दो आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके, जबकि शेष 43 पात्र आवेदकों को शाम तक लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया. डीटीओ और बीडीओ ने स्वयं आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान कर शिविर की व्यवस्था का जायजा लिया. बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि शिविर शुक्रवार तक जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. मौके पर बैरियार हेंब्रम, शैलेश कुमार, अजहर अंसारी, अमित कुमार राम, दीपक कुमार सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










