विजय को सत्ता से दूर रखने के लिए AIADMK और DMK आएंगे साथ?

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 May 2026 8:08 AM

विज्ञापन
TVK नेता विजय (Photo: PTI)

विजय को सत्ता से दूर रखने के लिए AIADMK और DMK के बीच बातचीत की चर्चाओं से तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज है. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) इस बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है.

विज्ञापन

तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार (6 मई) को अचानक हलचल तेज हो गई. चर्चा होने लगी कि विजय की पार्टी TVK को सरकार बनाने से रोकने के लिए कट्टर प्रतिद्वंद्वी DMK और AIADMK के बीच बातचीत चल रही है. ये खबर तब सामने आई जब कांग्रेस ने TVK के साथ गठबंधन का ऐलान किया. हालांकि दोनों द्रविड़ पार्टियों ने इस मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर लगातार जारी है.

किस पार्टी ने कितनी सीट जीती है तमिलनाडु में

इससे पहले, टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया. कांग्रेस ने चुनाव पूर्व सहयोगी द्रमुक से भी संबंध तोड़ लिए हैं. टीवीके ने 108 सीटें, DMK ने 59, AIADMK ने 47, कांग्रेस ने 5, पीएमके ने चार, आईयूएमएल, भाकपा, माकपा और वीसीके ने दो-दो सीटें जीती हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), डीएमडीके और एएमएमके को एक-एक सीट मिली है.

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, AIADMK के 15 से अधिक विधायक पहुंचे पुदुचेरी

AIADMK ने टूट-फूट की आशंका

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. इसी बीच AIADMK ने टूट-फूट की आशंका के चलते अपने 15 से ज्यादा विधायकों को पुदुचेरी के एक रिजॉर्ट में भेज दिया है. राज्य में बहुमत के आंकड़े को लेकर जोड़-तोड़ और राजनीतिक हलचल लगातार तेज होती जा रही है.

कांग्रेस का समर्थन विजय को

टीवीके प्रमुख विजय ने 6 मई को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. कांग्रेस ने एक बड़े राजनीतिक बदलाव और नए गठजोड़ के तहत अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की और चुनाव पूर्व सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) से संबंध तोड़ लिये.

पेरम्बूर और त्रिची पूर्व से चुनाव लड़ रहे टीवीके प्रमुख को एक सीट से इस्तीफा देना होगा. इससे बहुमत का आंकड़ा घटकर 117 हो जाएगा और टीवीके की सीटों की संख्या 107 रह जाएगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola