नेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्क

Updated:
विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने पश्चिम बंगाल के कई परिवारों को मुश्किल में डाल दिया है. 39 में से 37 लोग अब भी लापता हैं, जबकि दो सुरक्षित मिल गए हैं. राज्य सरकार परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दे रही है.

विज्ञापन

कोलकाता से मनोज राय की रिपोर्ट

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि नेपाल में अचानक आयी बाढ़ के बाद लापता हुए राज्य के 39 लोगों में से दो का पता चल गया है और वे सुरक्षित हैं, जबकि बाकी लोगों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं. शुभेंदु ने लापता लोगों के परिजनों से डिजिटल माध्यम से बातचीत की और बताया कि एक ही परिवार के दो सदस्यों से उनके रिश्तेदारों और राज्य सरकार ने संपर्क कर लिया है.

एक टीम नेपाल भेजने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों फिलहाल नेपाल में बीरगंज के पास हैं और उन्हें वापस लाने के इंतजाम किये जा रहे हैं. उन्होंने परेशान परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके लापता परिजनों का पता लगाने की हरसंभव कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लापता लोगों का पता लगाने में वहां के अधिकारियों की मदद के लिए एक टीम नेपाल भेजने की केंद्र से मंजूरी मांगी है.

37 लोगों से नहीं कर पाये संपर्क

उन्होंने कहा- कुल 39 लोग लापता थे. उनमें से एक परिवार के दो लोगों से उनके परिजनों और राज्य सरकार ने संपर्क कर लिया है. बाकी 37 लोगों से हम संपर्क नहीं कर पाये हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि नेपाल में भारतीय उच्चायोग की ओर से दी गयी लापता लोगों की सूची से पुष्टि हुई है कि बंगाल के 32 पर्यटक अब भी लापता हैं, जो एक पर्यटन कंपनी के जरिये हिमालयी देश की यात्रा पर गये थे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कैलाश मानसरोवर मार्ग से हुए गायब

लापता लोगों में से कुछ तीर्थयात्रा के लिए नेपाल गये थे, जबकि कुछ पर्यटक के रूप में वहां गये थे. इनमें से कई कैलाश मानसरोवर मार्ग पर भी यात्रा कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस संभावना पर भी विचार कर रही है कि लापता लोगों के परिजन उनकी तलाश के लिए नेपाल या तिब्बत जा सकें.

Also Read: बच्चों के लिए कब्रगाह बना बंगाल का यह अस्पताल, अगस्त में ही 83 बच्चों की मौत, कारण जानने मालदा आयेगी विशेषज्ञ टीम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola