झारखंड में 12 मई तक छाए रहेंगे बादल, कहीं-कहीं बारिश और तेज हवा चलने के आसार 

Updated:
विज्ञापन
झारखंड मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. मौसम विभाग ने 12 मई तक राज्य में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. बीते दिनों कई इलाकों में बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है. राज्य में पिछले 24 घंटे में ज्यादा बारिश सिमडेगा में हुई. यहां 34.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. बुधवार को गुमला में एक मिमी बारिश हुई. वहीं, लगभग सभी जिलों के तापमान में वृद्धि रही. रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री, जमशेदपुर का 34.8 डिग्री और बोकारो का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

7-8 मई का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मई झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भाग यानी गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. तापमान की बात करें तो रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 

12 मई तक छाए रहेंगे बादल 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में 12 मई तक आकाश में बादल छाए रहेंगे. 9 और 10 मई को राज्य के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, 11 मई को उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. 12 मई को भी कुछ जगहों पर पर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है. वहीं, 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. 

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उग्रवाद प्रभावित चेतमा पुलिस पिकेट का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

इसे भी पढ़ें: इलाज के दौरान जच्चा- बच्चा की मौत, पलामू डीसी ने अस्पताल को कराया सील

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola