Jharkhand News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने 3 बच्चों के साथ कुएं में लगायी छलांग, सभी की मौत

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: लोहरदगा में एक महिला ने अपने तीन बच्चों संग कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. वह मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी.

विज्ञापन

Jharkhand News, अमित राज, कुड़ू (लोहरदगा) : लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. जिंगी पंचायत के मकरा गांव के एक कुआं से गुरुवार को पुलिस ने सभी का शव बरामद किया है. सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. बताया जाता है कि महिला मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी. इसके बाद से वह लापता हो गया थी. मृत महिला की पहचान कैरो थाना क्षेत्र के हुदू गांव निवासी फुलदेव मुंडा की पत्नी उषा मुंडा (26 साल), पुत्री दिव्या मुंडा (7 वर्ष), पुत्र शिवम मुंडा (4 वर्ष), सत्यम मुंडा (एक वर्ष) के रूप में हुई है.

मायके नहीं पहुंची तो परिजन हो गये परेशान

जानकारी के मुताबिक वह मंगलवार को मायके जाने की बात कहकर अपने बेटा-बेटी के साथ घर से निकली थी. शाम तक जब अपने मायके नहीं पहुंची तो ससुराल वालों काफी परेशान हो गये. काफी खोजबीन के बाद भी जब उन सभी का कहीं पता नहीं चला. बुधवार को दिनभर महिला के पति फुलदेव मुंडा ग्रामीणों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश की लेकिन असफल रहा.

खेत की ओर गये ग्रामीण तब मिला शव

गुरुवार दोपहर बाद जब मकरा गांव के कुछ अपने कुछ काम से खेत की तरफ गये तो एक कुआं में महिला के साथ तीन बच्चों का शव तैरता नजर आया. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना फुलदेव मुंडा को दी. वह मौके पर पहुंचकर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की की पहचान कर लिया. इधर, गांव में शव मिलने से सनसनी फैल गई. जानकारी मिलने के बाद कुड़ू पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की स्पष्ट वजह का तो पता नहीं चल सका है. लेकिन कुछ लोग इसके पीछे परिवारिक विवाद की आशंका जता रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: Jharkhand News: रांची के लोधमा गांव में जल संकट, नदी का पानी पीने को मजबूर, डायरिया से 3 की जा चुकी है जान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola