मैदान पर थॉमस ट्यूशेल का फूटा गुस्सा! फोटोग्राफर्स की इस हरकत पर खो बैठे आपा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इंग्लैंड टीम की फोटो खींचता कैमरामैन
England Coach Thomas Tuchel Angry: मैदान पर थॉमस ट्यूशेल हों और अनुशासन से समझौता हो जाए, ऐसा मुमकिन नहीं. इंग्लैंड फुटबॉल टीम के इस मुख्य कोच का यही सख्त मिजाज हालिया मैच में देखने को मिला.
England Coach Thomas Tuchel Angry: इंग्लैंड फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल (Thomas Tuchel) मैदान पर अपने आक्रामक और अनुशासित स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक मैच के दौरान उनका एक ऐसा ही रूप देखने को मिला, जब राष्ट्रगान के समय कुछ फोटोग्राफर्स के कारण उनका ध्यान भटका और वे अपनी नाराजगी छुपा नहीं पाए.
क्या है पूरा मामला
मैच शुरू होने से पहले जब दोनों टीमों के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ मैदान पर राष्ट्रगान के लिए कतार में खड़े थे, तभी मैदान पर मौजूद फोटोग्राफर्स और कैमरामैन तस्वीरें लेने के लिए ट्यूशेल और तकनीकी क्षेत्र के बेहद करीब आ गए. शुरुआत में ट्यूशेल ने बेहद शांति से फोटोग्राफर्स को पीछे हटने का इशारा किया. वीडियो में उन्हें साफ तौर पर कहते सुना जा सकता है कि लड़कों, तुम लोग बहुत करीब हो, बेहद करीब, मुझे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है.
Thomas Tuchel appeared slightly frustrated after the photographers blocked his view during the national anthem 😬📸 pic.twitter.com/1aISKVQN0T
— PurelyFootball ℗ (@PurelyFootball) June 18, 2026
राष्ट्रगान के बाद बढ़ा गुस्सा
राष्ट्रगान के सम्मान में ट्यूशेल कुछ देर के लिए शांत रहे और उन्होंने अपनी टीम के साथ इसे पूरा किया. लेकिन जैसे ही राष्ट्रगान समाप्त हुआ और दर्शकों ने तालियां बजानी शुरू कीं, ट्यूशेल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वे फोटोग्राफर्स की तरफ मुड़े और हाथ फैलाकर अपनी गंभीर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने गुस्से में कहा- “लड़कों, यह क्या बकवास है.” ट्यूशेल इस बात से काफी परेशान दिखे कि मीडिया कर्मी नियमों का उल्लंघन कर उनके बेहद नजदीक आ गए थे, जिससे न केवल उनका दृश्य बाधित हुआ बल्कि राष्ट्रगान की गरिमा में भी खलल पड़ा.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फुटबॉल फैंस ट्यूशेल के इस रिएक्शन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जहां कुछ लोग ट्यूशेल के गुस्से को सही ठहरा रहे हैं और उनका मानना है कि राष्ट्रगान के समय किसी भी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. वहीं कुछ का कहना है कि यह मीडिया कर्मियों का नियमित काम है और ट्यूशेल को थोड़ा अधिक संयम दिखाना चाहिए था.
इसे भी पढ़े- मैदान पर चल रहा था फुटबॉल का रोमांच, पर कैमरे में कैद हुई इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने लूट ली पूरी महफिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










