मैदान पर चल रहा था फुटबॉल का रोमांच, पर कैमरे में कैद हुई इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने लूट ली पूरी महफिल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

वायरल गर्ल

Mystery girl viral video: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले न सिर्फ मैदान पर बल्कि दर्शकों के स्टैंड्स में भी रोमांच से भरे हुए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वर्ल्ड कप मैच के दौरान स्टैंड्स का एक छोटा सा वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल का रिएक्शन लोगों का दिल जीत रहा है.

विज्ञापन

Mystery girl viral video: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच सिर्फ फुटबॉल के मैदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि स्टैंड्स में बैठे फैंस भी महफिल लूट रहे हैं. इसी बीच, इंटरनेट पर एक छोटा सा वीडियो क्लिप तूफान मचा रहा है. इस वीडियो में नजर आ रही एक खूबसूरत ‘मिस्ट्री गर्ल’ के कमाल के रिएक्शन ने रातों-रात लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. लोग मैच के गोल से ज्यादा अब इस मिस्ट्री गर्ल के रिएक्शन की चर्चा कर रहे हैं.

क्या है वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शकों के बीच एक बेहद खूबसूरत महिला बैठी हुई है, जिसने ब्लैक टॉप पहना हुआ है. उसके ठीक बगल में यूएसए की जर्सी पहने एक अन्य महिला प्रशंसक बैठी है और पीछे मेक्सिको और कनाडा के झंडे व जर्सी में फैंस नजर आ रहे हैं, जो वर्ल्ड कप 2026 के माहौल को साफ दर्शाते हैं.

कैमरे को देख शर्माई मिस्ट्री गर्ल

वायरल वीडियो की शुरुआत में यह खूबसूरत प्रशंसक पानी पीती हुई दिखाई देती है. जैसे ही उसे अहसास होता है कि स्टेडियम का बड़ा कैमरा उसी को कैप्चर कर रहा है, वह थोड़ा शर्माने लगती है. वह तुरंत बोतल नीचे रखकर अपने बालों और कपड़ों को ठीक करती है और कैमरे की तरफ देखकर एक दिलकश मुस्कान देती है. आखिर में, वह मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर बाय कहती है, और यही अंदाज अब इंटरनेट पर हर तरफ छाया हुआ है.

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही वायरल हो गया है. लोग इस मिस्ट्री गर्ल की सादगी और कैमरे पर दिए गए उसके नेचुरल रिएक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे “इस वर्ल्ड कप का सबसे खूबसूरत पल” बताया है. अक्सर फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में स्टैंड्स में बैठे फैंस के ऐसे अनोखे और दिलचस्प पल कैमरे में कैद हो जाते हैं, जो रातों-रात इंटरनेट पर छा जाते हैं. यह वीडियो भी उसी फेहरिस्त में नया नाम बन गया है.

इसे भी पढ़े- क्या अब ब्राजील की जर्सी में नजर आएंगे लियोनेल मेसी? राष्ट्रपति के इस एक बयान से फुटबॉल जगत में आया भूचाल

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola