क्या अब ब्राजील की जर्सी में नजर आएंगे लियोनेल मेसी? राष्ट्रपति के इस एक बयान से फुटबॉल जगत में आया भूचाल
लियोनेल मेसी
Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की दीवानगी सरहदों की मोहताज नहीं है. अब इस लिस्ट में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा का नाम भी जुड़ गया है. मेसी के खेल से प्रभावित होकर राष्ट्रपति लूला ने एक दिलचस्प सुझाव दे डाला.
Lionel Messi: अर्जेंटीना और ब्राजील की फुटबॉल दुश्मनी से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन लियोनेल मेसी का जादू इस दुश्मनी से कहीं ऊपर है. खुद ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भी मेसी के मुरीद हो चुके हैं. बुधवार को जब उनसे वर्ल्ड कप में ब्राजील के प्रदर्शन पर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए एक ऐसा सुझाव दे डाला जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. राष्ट्रपति लूला ने कहा कि ब्राजील को अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी को अपनी टीम में शामिल कर लेना चाहिए.
"Estaba pensando en contratar a Messi para jugar en Brasil", dice Lula da Silva tras el 3 a 0 de Argentina vs Argelia y el 1 a 1 de la Canarinha vs Marruecos. pic.twitter.com/95EqnHnp85
— Juan Manuel Karg (@jmkarg) June 17, 2026
राष्ट्रपति लूला ने मेसी को लेकर दिया बड़ा बयान
अपनी टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन और अर्जेंटीना के शानदार खेल को देखते हुए ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है. जब पत्रकारों ने उनसे ब्राजील के खेल पर सवाल किया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा- “मैं तो मेसी को ब्राजील के लिए खेलने के लिए साइन करने के बारे में सोच रहा था.” राष्ट्रपति का यह बयान मजाकिया लहजे में ही सही, लेकिन उनकी अपनी टीम के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है.
इतिहास दोहराने की उम्मीद
लूला ने ब्राजीलियाई फुटबॉल के इतिहास का हवाला देते हुए एक बेहद दिलचस्प बात कही. उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि जब भी ब्राजील की टीम पर बहुत ज्यादा शक किया जाता है, तो वे सीधे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाते हैं. देखते हैं इस बार क्या होता है.
5वीं बार पिता बनेंगे नेमार
नेमार के लिए यह वक्त निजी तौर पर भी बेहद खास है. वर्ल्ड कप के बीच उन्हें एक बड़ी खुशखबरी मिली है. वे 5वीं बार पिता बनने वाले हैं. उनकी गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर कर इस बात की आधिकारिक जानकारी फैंस के साथ साझा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










