नीट की परीक्षा 21 को, कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

नीट की परीक्षा 21 को, कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. भारत सरकार के राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संचालित यह परीक्षा 21 जून को जिला के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना (सेन्हा) में आयोजित होगी. इस परीक्षा में कुल 255 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्हें सुबह 11 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना है. उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच से जुड़े जरूरी निर्देश दिये. उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल, डिजिटल घड़ी, पेनड्राइव, इयरफोन या कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की सख्त मनाही है. परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी को केंद्र के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने तथा बस स्टैंड और होटलों की सुरक्षा जांच करने के निर्देश दिये गये हैं. पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. किसी भी प्रकार के कदाचार पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एसपी सादिक अनवर रिजवी, एसडीएम अमित कुमार, एसडीपीओ, बीडीओ संग्राम मुर्मू, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, केंद्राधीक्षक एसी झा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola