सेन्हा में दिव्यांग बच्चों के विशेष नामांकन अभियान को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन

सेन्हा में दिव्यांग बच्चों के विशेष नामांकन अभियान को लेकर बैठक

विज्ञापन

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में बीपीओ प्रकाश रंजन की अध्यक्षता में सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक हुई. इसमें 15 से 24 जून तक चलने वाले विशेष नामांकन अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर चर्चा की गयी. बीपीओ प्रकाश रंजन ने निर्देश दिया कि कोई भी विद्यालय दिव्यांगता के आधार पर बच्चे का नामांकन लेने से मना नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में नामांकन की संख्या राष्ट्रीय औसत से बहुत कम है, जिसे सुधारना सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी है. शिक्षा के माध्यम से ही समाज की भ्रांतियां दूर होंगी और ये बच्चे आत्मनिर्भर बन सकेंगे. इसके लिए उनके अभिभावकों को भी प्रेरित करना होगा. उन्होंने बताया कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम 2009, दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2018 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है. बैठक में बीआरपी अंबिका शरण पांडेय, सीआरपी शैलेश किसलय, सोनमती कुजूर, शिक्षक प्रभु नारायण चौधरी, पुरुषोत्तम शुक्ला, रामकुमार झा, अनिता खलखो, विनय कुमार, मुमताज बेगम, मनोज भगत, सुमति कुमारी, गोविंद सिंह, कमला केरकेट्टा, निकहत नाज और जय प्रकाश महतो आदि मौजूद थे. कृषि व्यापार मेला में शामिल होने रांची गये कुड़ू के किसान

कुड़ू. रांची के मोरहाबादी में आयोजित झारखंड कृषि व्यापार मेला में शामिल होने के लिए कुड़ू प्रखंड के किसान, महिला किसान और कृषक मित्र रवाना हुए. प्रखंड के कोकर चौक से प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी विवेक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया. कृषक मित्र अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में सभी किसान अपने-अपने खेतों में उत्पादित फसलों की प्रदर्शनी लगायेंगे और इसके लिए वहां स्टॉल भी स्थापित किये जायेंगे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola