Jharkhand News: रांची के लोधमा गांव में जल संकट, नदी का पानी पीने को मजबूर, डायरिया से 3 की जा चुकी है जान

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: रांची के लोधमा गांव के नदी का पानी पीने को विवश हैं, एक 8000 गांव में एक 8 हजार लीटर का जलमिनार लगाया गया है लेकिन वह भी खराब है.

विज्ञापन

Jharkhand News, शुभम हल्दार, तमाड़ (रांची) : रांची जिले के तमाड़ प्रखंड के लोधमा गांव में डायरिया की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है. इसके मुख्य कारण का छानबीन करने के लिए जब प्रभात खबर की टीम गांव पहुंची तो पता चला कि वहां जल संकट (Water Crisis) की समस्या विकराल है. मजबूरन लोग नदी का पानी पीने को विवश हैं. वहीं दूसरी तरफ तीन लोगों की मौत के बावजूद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है. क्योंकि अभी तक वहां पर कोई भी मेडिकल टीम नहीं पहुंची है. जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है.

स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं

रांची के लोधमा गांव में मौत की सूचना मिलने के बाद जब प्रभात खबर के प्रतिनिधि ने जमीनी हकीकत का पता लगाया तो पता चला कि यहां स्वच्छ जल की कोई व्यवस्था नहीं है. जल जीवन मिशन के तहत गांव में एक 8000 लीटर का जलमिनार जरूर लगाया गया है, लेकिन उसका समरसेबल खराब होने की वजह ग्रामीण नदी का पानी पीने को भी मजबूर हैं.

पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर के कार्यकर्ताओं ने बांटी दवाईयां

गांव के तीन लोगों की मौत की सूचना पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर के निर्देश पर उनके कार्यकर्ता प्रभावित परिवारों के बीच दवा का वितरण किया. मौके पर कुछ ग्रामीणों से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि यहां पानी की भीषण समस्या है. एक छोटे से सोलर टैंक के माध्यम से पानी उपलब्ध होता है. लेकिन दिन में सूर्योदय के बाद ही लोगों को पानी मिल पाता है. आलम यह है कि गांव के तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

किन लोगों ने गंवाई अपनी जान

मृतकों में लोधमा गांव के मंगला मछूवा, पत्नी कुंती देवी और वैशाखी देवी

Also Read: Jharkhand News: ग्रामीण विकास से जुड़े इंजीनियरों ने बतौर कमीशन वसूले 80 करोड़, ईडी की पूछताछ के बाद खुला राज

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola