औरंगाबाद के नए एसपी बने उपेंद्र नाथ वर्मा, अंबरीष राहुल को मिली नई जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा

Aurangabad IPS Transfer: बिहार सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में औरंगाबाद को नया एसपी मिला. उपेंद्र नाथ वर्मा को जिले की कमान सौंपी गई है, जबकि अंबरीष राहुल का तबादला बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में सहायक निदेशक सह एसपी के पद पर किया गया है.

विज्ञापन

Aurangabad IPS Transfer:  बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. इसी क्रम में औरंगाबाद जिले को नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिल गया है. उपेंद्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान एसपी अंबरीष राहुल का तबादला कर उन्हें बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक सह पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अंबरीष राहुल के कार्यकाल में कई अहम अभियान चले

अंबरीष राहुल के कार्यकाल के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, जनता दरबार और पुलिस-पब्लिक संवाद जैसे कई अभियान चलाए गए. उन्होंने समय-समय पर थानों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए थे.

उपेंद्र नाथ वर्मा से बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद

नए एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर नई रणनीति बनाए जाने की उम्मीद है. प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

सांकेतिक तस्वीर

राज्यभर में बड़े स्तर पर हुआ तबादला

बिहार सरकार ने हालिया प्रशासनिक फेरबदल में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इस फेरबदल के तहत कई जिलों के एसपी बदले गए हैं तथा कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

इसे भी पढ़ें: पिस्टल, फेसबुक लाइव और ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए भरत तिवारी एनकाउंटर की पूरी कहानी

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन