औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ईको, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

इलाजरत घायल क्षतिग्रस्त वाहन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मदनपुर के रानीकुआं के पास एक अनियंत्रित ईको कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मदनपुर. थाना क्षेत्र के रानीकुआं के समीप मंगलवार की देर रात एक ईको वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गया. हादसे में वाहन पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ईको पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

विज्ञापन

लखनऊ और रांची से लौट रहे थे सभी यात्री

घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित रेलवे कॉलोनी आलमबाग निवासी समीर जोजेफ टोपो, मनोज कुजूर और सूरज मुंडा के रूप में हुई है. सभी लोग झारखंड के रांची जिले के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित गोसाई टोला में अपनी दादी के क्रिया-कर्म में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रानीकुआं के पास यह हादसा हो गया.

डायल 112 और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.

गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन