टाटा समूह की विरासत पर कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन

Updated:
विज्ञापन

coffee table book

Jamshedpur: झारखंड की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर की ऐतिहासिक विरासत को सबसे सामने लाने के लिए एक कॉफी टेबल बुक – द टाटा ग्रुप बियॉन्ड बिजनेस: इंपैक्ट, इनकोमियम्स एंड आकेलेड्स का प्रकाशन किया गया है.

विज्ञापन

संजीव भारद्वाज
Jamshedpur: भारत के पहले सुव्यवस्थित औद्योगिक नगर जमशेदपुर की ऐतिहासिक और औद्योगिक विरासत को समेटे हुए एक विशेष कॉफी टेबल बुक ‘द टाटा ग्रुप बियॉन्ड बिजनेस: इम्पैक्ट, एनकोमियम्स एंड अकोलेड्स’ का प्रकाशन हुआ है. प्रतिष्ठित पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक टाटा समूह की 150 से अधिक वर्षों की प्रेरक यात्रा और विशेष रूप से टाटा स्टील की राष्ट्र-निर्माण में भूमिका को रेखांकित करती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

3 भारत रत्न और 160 पद्म सम्मानों का दस्तावेजीकरण

संदीप मुरारका द्वारा लिखित यह पुस्तक केवल औद्योगिक आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि उस मानवीय पूंजी का प्रमाण है जिसने जमशेदपुर की धरती से निकलकर वैश्विक पटल पर पहचान बनाई. पुस्तक में उन विभूतियों की विस्तृत सूची दी गई है जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किए. इसमें 3 भारत रत्न, 17 पद्म विभूषण, 62 पद्म भूषण और 81 पद्म श्री विजेताओं का परिचय संकलित है. यह इस तथ्य को मजबूती से रखता है कि टाटा समूह ने केवल इस्पात ही नहीं, बल्कि असाधारण प्रतिभाओं को भी गढ़ा है.

खेल और साहस के क्षेत्र में भी अव्वल

औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ टाटा समूह की खेल और साहसिक अभियानों के प्रति प्रतिबद्धता को भी इस कृति में प्रमुखता मिली है. पुस्तक में 5 मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, 9 द्रोणाचार्य पुरस्कार, 79 अर्जुन पुरस्कार, 5 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार और 13 माउंट एवरेस्ट विजेताओं की गौरवशाली गाथा शामिल है. यह रतन टाटा सहित उन सभी दूरदर्शी नेताओं को एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने औद्योगिक उत्कृष्टता के साथ श्रमिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल में अनुकरणीय मानक स्थापित किए.

शोधपरक और प्रेरक शैली

लेखक संदीप मुरारका ने अपनी शोधपरक दृष्टि से टाटा समूह की विरासत को तथ्यात्मक और संदर्भात्मक शैली में प्रस्तुत किया है. यह कॉफी टेबल बुक उद्योग, प्रबंधन, इतिहास और सामाजिक अध्ययन के छात्रों व पाठकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी. यह संदेश देती है कि जब उद्योग मानवीय मूल्यों से जुड़ता है, तो वह पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन जाता है.

ये भी पढ़ें…

जीत के बाद एक्शन में सरायकेला के नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी, जलापूर्ति कराने पहुंचे पीएचडी कार्यालय

झारखंड मेयर चुनाव परिणामों ने राजनीतिक चाणक्यों को चौंकाया, हिल गए दलों के पारंपरिक गढ़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola