Jamshedpur News : मंईयां योजना को लेकर अंचल कार्यालय में नहीं थम रही महिलाओं की भीड़

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 30 May 2026 12:58 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दस्तावेजों में सुधार कराने और नया फॉर्म जमा करने के लिए अंचल कार्यालय में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

बीडीओ बोले- नया फॉर्म नहीं लिया जा रहा जमा, त्रुटियों में हो रहा सुधार

Jamshedpur News :

जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दस्तावेजों में सुधार कराने और नया फॉर्म जमा करने के लिए अंचल कार्यालय में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. शुक्रवार को स्थिति यह हो गयी कि कार्यालय के मुख्य गेट से लेकर बाहर सड़क तक महिलाओं की लंबी कतार लग गयी. घंटों धूप और गर्मी में खड़ी महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं. इसी दौरान बीडीओ सुमित प्रकाश कार्यालय पहुंचे. सड़क पर लंबी कतार और भीड़ देख उन्होंने महिलाओं से जानकारी ली. जब महिलाओं ने बताया कि वे योजना का फॉर्म जमा करने आयी हैं, तो बीडीओ ने कहा कि फिलहाल नये आवेदन जमा नहीं लिये जा रहे हैं. भीड़ में शामिल अधिकांश महिलाएं बिरसानगर और टेल्को क्षेत्र की रहने वाली थीं. सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बीडीओ के निर्देश पर महिलाओं को सड़क से हटाया गया. साथ ही, गेट के बाहर अवैध रूप से फॉर्म बेच रहे वेंडरों को भी तत्काल खदेड़ा गया.

बताया गया कि वर्तमान में केवल तकनीकी त्रुटियों वाले आवेदनों की जांच और सुधार का काम चल रहा है. जांच में नाम, जन्मतिथि, जाति प्रमाणपत्र और बैंक खाते से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आयी हैं. वहीं, सरकारी या अन्य संस्थानों में कार्यरत महिलाओं को पात्रता जांच के बाद योजना से बाहर किया जा रहा है. कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि दस्तावेजों में सुधार के बावजूद अब तक उनके खाते में योजना की राशि नहीं आयी है. हालांकि कार्यालय कर्मियों का कहना है कि सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर जल्द समाधान किया जायेगा.

कोट…

मंईयां योजना को लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रम की स्थिति फैलायी गयी थी. फिलहाल नये आवेदन जमा नहीं लिये जा रहे हैं. बिरसानगर और आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं. भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए महिलाओं को सड़क से हटाया गया.

-सुमित प्रकाश, बीडीओ, जमशेदपुर प्रखंडB

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola