Jamshedpur News : टाटा लीज नवीकरण से पहले विस्थापित रैयतों को उनका अधिकार देने की मांग

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 May 2026 8:31 PM

विज्ञापन

झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के मुख्य संयोजक एवं झारखंड आंदोलनकारी हरमोहन महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त मिला और एक मांगपत्र सौंपा.

विज्ञापन

मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, 18 मौजा के मूल रैयतों के सर्वे और पुनर्वास की उठायी मांग

Jamshedpur News :

झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के मुख्य संयोजक एवं झारखंड आंदोलनकारी हरमोहन महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त मिला और एक मांगपत्र सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि टाटा लीज नवीकरण से पूर्व विस्थापित आदिवासी एवं मूलवासी रैयतों को उनका अधिकार दिया जाये. ज्ञापन में कहा गया है कि जमशेदपुर में टाटा कंपनी की स्थापना के दौरान 18 मौजा के मूल रैयत खतियानधारी आदिवासी एवं मूलवासी परिवार विस्थापित हुए थे. मंच ने मांग की है कि लीज नवीकरण की प्रक्रिया से पहले इन विस्थापित परिवारों का व्यापक सर्वे कराया जाये तथा उन्हें विस्थापित प्रमाणपत्र, पुनर्वास, उचित मुआवजा, रोजगार एवं जमीन वापसी का अधिकार दिया जाये.

हरमोहन महतो ने कहा कि वर्ष 1996 के सर्वे खतियान को रद्द कर वर्ष 1908 एवं 1937 के मूल खतियान को मान्यता दी जाये. मूल रैयतों के अधिकारों की अनदेखी कर किसी भी प्रकार का लीज नवीकरण न्यायसंगत नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मंच पूर्व में उठायी गयी मांगों को भी पुनः प्रशासन के समक्ष रख रहा है और जब तक विस्थापितों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. ज्ञापन सौंपने के दौरान उत्तम कुमार प्रधान, तपन कुमार पांडा, गौर हेंब्रम, मनोज बोदरा, सोमाया हो, सानंद गौड़, लक्ष्मण बोदरा, संजय हेंब्रम, रामचंद्र महतो आदि शामिल थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola