Jamshedpur News : ग्रामसभा ने सड़क निर्माण कार्य को पुन: कराया शुरू
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 May 2026 6:50 PM
विज्ञापन
सुंदरनगर क्षेत्र के केरुवाडुंगरी पंचायत अंतर्गत हाकेगोड़ा गांव में सड़क निर्माण विवाद को लेकर एक ग्रामसभा का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सुंदरनगर क्षेत्र के केरुवाडुंगरी पंचायत अंतर्गत हाकेगोड़ा गांव में सड़क निर्माण विवाद को लेकर एक ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा में सड़क निर्माण विवाद पर तीन ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने विचार-विमर्श कर किया. ग्रामीणों ने अपना-अपना पक्ष रखा. उसके बाद चांगिरा चौक से बिल्डिंग पूर्ति के घर तक करीब 1.7 किमी सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गयी. हाकेगोड़ा के टाेला धोबोडुंगरी के रहने वाले युवकों ने सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया था और गाली-ग्लौज कर मजदूरों को भगा दिया था. ग्रामसभा कर शुक्रवार से सड़क निर्माण कार्य को पुन: शुरू कर दिया गया. ग्रामसभा में बीरसिंह बास्के, मोला बोदरा, लालू महतो, मंगल सोय, सीताराम बिरुली, सुदान बोदरा, सोमाय सिदू समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










