Jamshedpur News : छत से गिरकर घायल व्यक्ति की टीएमएच में मौत, हंगामा के बाद बकाया बिल किया माफ

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 May 2026 1:10 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर थाना अंतर्गत लुआबासा (शिकारीडीह, पूर्वी सिंहभूम) निवासी 45 वर्षीय जुरू गोप की टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान बुधवार की रात 8 बजे निधन हो गया.

विज्ञापन

पैसे नहीं होने पर अस्पताल ने शव देने से किया था इनकार

Jamshedpur News :

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर थाना अंतर्गत लुआबासा (शिकारीडीह, पूर्वी सिंहभूम) निवासी 45 वर्षीय जुरू गोप की टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान बुधवार की रात 8 बजे निधन हो गया. निधन के बाद बकाया बिल 1.87 लाख रुपये के भुगतान को लेकर गुरुवार को अस्पताल परिसर में परिजनों ने भाजपा नेता विमल बैठा के नेतृत्व में प्रदर्शन और नारेबाजी की. भाजपा नेता विमल बैठा के हस्तक्षेप और विरोध के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पूरा बकाया बिल माफ कर दिया. जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया. देर शाम लुआबासा में जुरू गोप के शव का अंतिम संस्कार किया गया.

पेशाब करने के दौरान छत से गिर गये थे जुरू

मृतक के पुत्र अजय गोप ने बताया कि गत 24 मई की रात करीब 9 बजे उनके पिता जुरू गोप खाना खाकर सोने चले गये थे. रात 11 बजे नींद में ही वह पेशाब करने के लिए उठे और छत से नीचे गिर गये. उन्हें तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां सीसीयू में उनका इलाज चल रहा था. बुधवार (27 मई) की रात करीब 8 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

घर और जेवर गिरवी रखकर जमा किये थे डेढ़ लाख रुपये

जुरू के पुत्र अजय गोप ने बताया कि पिता की जान बचाने के लिए पहले ही घर और जेवर गिरवी रखकर डेढ़ लाख रुपये अस्पताल में जमा करा चुके हैं. अब कुछ नहीं बचा है. पिता की मौत के बाद अस्पताल ने 1.87 लाख रुपये का और बिल थमा दिया. जब हमने पैसे न होने की बात कही, तो शव देने से इनकार कर दिया गया.

सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक चला हंगामा

मामले की सूचना मिलने पर भाजपा नेता विमल बैठा समर्थकों और परिजनों के साथ टीएमएच पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बिल माफ करने की मांग की. प्रबंधन के नहीं मानने पर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी. करीब पांच घंटे चले हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने दोपहर 1 बजे पूरा बकाया बिल माफ कर दिया. विमल बैठा ने कहा कि दुख की घड़ी में अस्पतालों को संवेदनशील होना चाहिए.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola