हाजीपुर में फिल्मी अंदाज में लूट, ओवरटेक कर पिस्टल दिखाकर वारदात

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Hajipur News : मनियारी पुलिस को सौंपे गए गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान

विज्ञापन

Hajipur News (सुधीर कुमार झा) : जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से लूटी गई मुर्गा लोड पिकअप गाड़ी को गोरौल पुलिस ने भानपुर बरेवा गांव से बरामद किया है. साथ ही इस लूट में संलिप्त दो अपराधी को भी धर दबोचा है. वही लूटी गई मुर्गा पंचायत के उप मुखिया के फार्म से बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत लदबड़िया गांव निवासी निरज कुमार एंव विकास कुमार के रूप में की गई है. इस संबंध में गाड़ी के चालक पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना अंतर्गत बखड़िया गांव निवासी भीम कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया है कि वह गाड़ी लेकर महुआ गया था. बीते बुधवार को बड़ा साइज का 720 पीस मुर्गा जिसका वजन लगभग 19 क्विंटल था जिसे खरीद कर वेतिया ले जा रहा था कि मनियारी थाना क्षेत्र के मरिचा के निकट एक उजला रंग की ऑल्टो गाड़ी ओवर टेक कर हमारे गाड़ी को रोक लिया. उसमें से 6 आदमी उतरा और पिस्टल एंव छुरा दिखाते हुए गाड़ी को कब्जे में लेकर हमलोगों से नीचे उतार कर मारपीट किया और मेरा एंव मेरे खलासी का मोबाइल भी छीन लिया.

27 हजार नकद और सोने की चेन भी लूटी

साथ ही गाड़ी के डिक्की में रखा 27 हजार रुपया भी लूट लिया. उसके बाद हम दोनों को अल्टो में बैठा लिया. तीन अपराधी मेरा पिकअप लेकर भागने लगा और तीन अपराधी अल्टो में हमारे साथ बैठ गया. मेरे गले से सोने का हनुमानी एंव खलासी के पॉकेट से सौ सौ के दो नोट जिस पर गाड़ी मालिक का नम्बर लिखा था उसे भी छीन लिया. रात भर हम दोनों के साथ मार पीट करते हुए घुमाता रहा. इतने में सामने से एक स्कार्पियो गाड़ी आ रही थी, जिसे साइड लेने के क्रम में अपराधी एवं स्कार्पियो चालक के बीच झंझट हो गई और इतने में आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस आई तो जानकारी मिली कि यह गोरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव है.

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

इतने में एक अपराधी अल्टो गाड़ी संख्या बीआर 0 6 ए एन – 9976 को लेकर फरार हो गया. जबकि दो अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अपराधियों ने लूटे हुए मुर्गे को उप मुखिया अरविंद राय के फॉर्म से बरामद कर लिया गया है . उसी के पास से पिकअप को भी जप्त कर लिया गया है. फॉर्म पर मुर्गे की देखरेख के लिए चौकीदार को प्रतिनियुक्त किया गया है. यह घटना मनियारी थाना क्षेत्र का है. इसलिए पकड़े गए अपराधी सहित जप्त पिकअप एंव नगदी रुपये को मनियारी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है.

Also Read : ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान का भरोसा

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन