‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान का भरोसा

सफापुर पंचायत में लोगों की समस्या सुनते हुए विधायक
Gopalganj News: गोपालगंज के मांझा प्रखंड अंतर्गत सफापुर पंचायत में आयोजित “आपका विधायक, आपके द्वार” कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और पेंशन समेत कई समस्याएं विधायक के सामने रखीं. विधायक ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया.
Gopalganj News (मांझा से अखिल कुमार की रिपोर्ट): गोपालगंज के मांझा प्रखंड अंतर्गत सफापुर पंचायत में आयोजित “आपका विधायक, आपके द्वार” कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. कार्यक्रम सनाह गांव निवासी अभय सिंह के आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, राशन वितरण, वृद्धा पेंशन, आवास योजना, स्वास्थ्य सुविधा तथा शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा. लोगों ने कई योजनाओं के लाभ से वंचित रहने और बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत की.
त्वरित समाधान का दिया भरोसा
विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं. कार्यक्रम में सामने आई समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा.
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर कई मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. कुछ मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया. ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान की दिशा में पहल करने पर विधायक का आभार जताया.
विकास में सहयोग की अपील
इस अवसर पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिससे उत्साह का माहौल देखने को मिला. अंत में विधायक ने लोगों से क्षेत्र के विकास में सहयोग करने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की.
Also Read: भीषण गर्मी में ढोढवालिया पंचायत की नल-जल योजना ठप, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










