श्रावणी मेला से पहले हाजीपुर में सीवरेज सिस्टम होगा दुरुस्त, डीएम ने IPS-1 और IPS-3 चालू करने का दिया निर्देश

सिवरेज का निरिक्षण केते अधिकारी
Hajipur Sewerage System : हाजीपुर में श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने जलजमाव और सीवरेज की समस्याओं को दूर करने पर जोर दिया है। IPS-1 और IPS-3 को मेला से पहले चालू करने का निर्देश दिया गया है।
Hajipur Sewerage System : हाजीपुर में श्रावणी मेला की तैयारियों के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जलजमाव और अतिक्रमण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में जिले में चल रही सीवरेज एवं जलनिकासी योजनाओं की प्रगति, लंबित परियोजनाओं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई.
IPS-1 और IPS-3 को चालू करने का निर्देश
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी, डीपीओ नमामि गंगे, परियोजना निदेशक बुडको और बियाडा के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला शुरू होने से पहले हर हाल में IPS-1 और IPS-3 को अंतरिम रूप से चालू कराया जाए. इसका उद्देश्य शहरवासियों और मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को जलजमाव एवं सीवरेज संबंधी समस्याओं से राहत देना है.
सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
जिला पदाधिकारी ने बियाडा क्षेत्र स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े शेष कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें.
अतिक्रमण हटाकर जलनिकासी व्यवस्था सुधारने पर जोर
बैठक में नगर परिषद हाजीपुर को बियाडा क्षेत्र सहित शहर के अन्य हिस्सों में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया. सार्वजनिक सड़कों, नालों और जलनिकासी व्यवस्था को बाधित करने वाले अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने को कहा गया. प्रशासन का मानना है कि जलजमाव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था आवश्यक है.
पहले भी मिल चुके हैं निर्देश
बैठक के दौरान यह भी सामने आया कि इससे पहले भी कई बार संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है. ऐसे में इस बार समय पर कार्य पूरा करना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










