हाजीपुर : महुआ में फ्यूज उड़ने से घंटों गुल रही बिजली, परेशान रहे लोग

Author Dileep kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

महुआ सब स्टेशन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उमस भरी गर्मी के कारण महुआ प्रखंड में बिजली उपकरणों के अधिक इस्तेमाल से फ्यूज उड़ने का सिलसिला जारी है. गुरुवार रात को कई जगहों पर घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

हाजीपुर : महुआ प्रखंड क्षेत्र में उमस भरी गर्मी के कारण रात्रि में पंखा,कुलर और एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का इस्तेमाल किये जाने के कारण लोड बढ़ जाने से फ्यूज उड़ जाने का सिलसला जारी है.

विज्ञापन

जिस कारण आये दिन बिजली गुल हो जाने की समस्याएं जारी है. गुरुवार की रात्रि में कई जगहों पर फ्यूज उड़ जाने के कारण घंटों बिजली गुल रही. जिस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई. गुरुवार की रात्रि टाउन टू फीडर अचानक लोड बढ़ जाने से विष्णु चौक, पंचमुखी चौक, महुआ मुकुंदपुर, कौशल्या संस्कृत विद्यालय के साथ ही अन्य जगहों पर फ्यूज उड़ने की शिकायत मिली.

देर रात्रि फ्यूज उड़ने से हुई बिजली गुल से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी. उपभोक्ताओं द्वारा रात्रि में ही मोबाइल फोन की माध्यम विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गयी. जिसे गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक विधुत अभियंता रमेश कुमार के निर्देश पर महुआ के जेई सुशांत कुमार विद्युत कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर फ़्यूज़ को ठीक कराया. करीब तीन घंटे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन