वैशाली में अभियान बसेरा के तहत भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, पटना जाने की जरूरत नहीं

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अभियान बसेरा के तहत भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का लाभ अब सीधे अंचल कार्यालय से मिलेगा। पटना जाने की आवश्यकता नहीं, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

विज्ञापन

Bihar schemes: जिले के पात्र भूमिहीन परिवारों को अभियान बसेरा के तहत वासभूमि का लाभ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. अभियान बसेरा के तहत नियमानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग सहित अन्य पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

अभियान बसेरा के तहत वासभूमि का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक पात्र परिवारों को आवेदन जमा करने अथवा योजना की जानकारी के लिए पटना स्थित राज्य मुख्यालय जाने की कोई आवश्यकता नहीं है. पात्र परिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में ही आवेदन जमा करें तथा योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी भी वहीं से प्राप्त करें.

यदि किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा अभियान बसेरा के नाम पर लोगों को दिग्भ्रमित कर जिलों से पटना मुख्यालय ले जाने, अनावश्यक रूप से धनराशि लेने अथवा किसी अन्य प्रकार से गुमराह करने की सूचना प्राप्त होती है, तो ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ऐसे पात्र परिवार करे आवेदन

पात्र परिवारों को आवेदन के साथ परिवार के सभी सदस्यों का विवरण एवं मोबाइल नंबर, आवेदक, पति/पत्नी तथा वयस्क पारिवारिक सदस्यों के आधार कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां, जाति प्रमाण-पत्र की प्रति तथा राशन कार्ड/मतदाता पहचान-पत्र/निवास प्रमाण-पत्र से संबंधित उपलब्ध दस्तावेज संलग्न करने होंगे. इसके साथ परिवार का सामूहिक फोटो तथा निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र देना होगा, जिसमें यह उल्लेख हो कि परिवार के पास वास योग्य भूमि नहीं है तथा पूर्व में किसी सरकारी योजना के माध्यम से वासभूमि प्राप्त नहीं हुई है. यदि कोई परिवार सरकारी भूमि पर निवास कर रहा है, तो उपलब्ध होने पर संबंधित मौजा, खाता, खेसरा एवं पूर्व निवास संबंधी साक्ष्य भी आवेदन के साथ प्रस्तुत किए जा सकते हैं.

आवेदन की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित अंचल कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन