Jamshedpur News : साकची : पड़ोसी दुकानदार ही निकला चोर, सीसीटीवी में वारदात कैद
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 May 2026 1:04 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
साकची बाजार टीना शेड स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान से सामानों की चोरी करने के मामले में दुकानदार तारकेश्वर ने अपने पड़ोस के दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
साकची बाजार टीना शेड स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान से सामानों की चोरी करने के मामले में दुकानदार तारकेश्वर ने अपने पड़ोस के दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है. मामले के संबंध में दुकानदार तारकेश्वर ने बताया कि बीते पांच छह माह से दुकान के बाहर रखे सामानों की चोरी हो रही है. उसके बाद जब चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की जांच के लिए दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाया. उसके बाद बुधवार रात को भी दुकान में चोरी हुई. चोरी के बाद जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखा गया तो पाया गया कि उनके पड़ोस के दुकानदार द्वारा ही उनके दुकान से सामानों की चोरी की जा रही है. उसके बाद तारकेश्वर ने सबूत के साथ साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है. शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










