हाजीपुर में अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

सदर अस्पताल में परिजन

Hajipur News : पुलिस ने मैजिक और चालक को पकड़ा, जांच जारी

विज्ञापन

Hajipur News (अभिषेक शाश्वत) : हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी खुर्द वार्ड नंबर 26 के निकट सड़क पर खेलने के दौरान अनियंत्रित मैजिक की ठोकर से पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई. मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. मृत बच्ची की पहचान सदर थाना के दिग्घी खुर्द वार्ड नंबर 26 निवासी अर्जुन कुमार की पांच वर्षीय पुत्री पुष्पांजलि कुमारी के रूप में हुई है. मौके पर मौजूद लोगों ने मैजिक और चालक को पकड़ लिया. घटना की सूचना पर पहुंचे सदर थाना के एसआई अमरदीप कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मैजिक और चालक को पकड़ कर थाने पर ले गई.

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

मिली जानकारी के अनुसार दिग्घी खुर्द वार्ड नंबर 26 निवासी अर्जुन कुमार के वर्षीय पुत्री पुष्पांजलि कुमारी दरवाजे के निकट खेल रही थी. इसी दौरान अनियंत्रित मैजिक ठोकर मार दिया. बच्ची घायल अवस्था में सड़क पर गिर गई. घटना की सूचना पर राहगीर एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने लगे. रास्ते में बच्ची की मौत हो गई. मृतक के परिवार वालों के द्वारा घटना की जानकारी सदर थाना अध्यक्ष को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर कागज़ी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मौके से मैजिक और चालक को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद थाने पर ले गई.

हादसे के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया शव

लोगों ने बताया कि चालक पिकअप से भैंस लोड करके लाया था. भैंस उतार कर जाने के पश्चात बच्ची को धक्का मार दिया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. उसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए. घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि बच्ची दरवाजे से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खेल रही थी. इसी दौरान मैजिक ठोकर मार दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने चालक और गाड़ी को पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस चालक और गाड़ी को थाने पर ले गई. पुष्पांजलि दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर पर थी. घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. इस संबंध में एसआई अमरदीप कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मौके से मैजिक और चालक को पकड़ थाने पर लाया गया था.

Also Read : लापरवाह थानाध्यक्षों पर एसपी का बड़ा एक्शन, 21 का वेतन रोका

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन