लापरवाह थानाध्यक्षों पर एसपी का बड़ा एक्शन, 21 का वेतन रोका

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Siwan News : एसपी बोले- न्यायिक प्रक्रिया में लापरवाही किसी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन

Siwan News (अमर नाथ शर्मा) : गंभीर और चर्चित कांडों के त्वरित निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों पर पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बड़ी कार्रवाई की है. वरीय अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी और कार्य के प्रति उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जिले के 21 थानाध्यक्षों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है.इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा गंभीर एवं चर्चित मामलों के शीघ्र निष्पादन और साक्ष्य पूर्ण कांडों में त्वरित विचारण सुनिश्चित कराने को लेकर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे. इसके तहत पुलिस कार्यालय, सिवान की अभियोजन एवं त्वरित विचारण शाखा द्वारा पिछले दो माह से सभी थानों से अद्यतन कांडों की सूची मांगी जा रही थी.इसके बावजूद अधिकांश थानों द्वारा निर्धारित सूची उपलब्ध नहीं कराई गई. इसे वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा कार्य में घोर लापरवाही मानते हुए एसपी पुरन कुमार झा ने सख्त रुख अपनाया और संबंधित थानाध्यक्षों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनका वेतन रोक दिया.

गंभीर कांडों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : एसपी पुरन कुमार झा

जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है उनमें नगर थाना के अविनाश कुमार, मुफस्सिल थाना के उपेन्द्र कुमार सिंह, बड़हरिया थाना के छोटन कुमार, हुसैनगंज थाना के मोहन प्रसाद सिंह, धनौती थाना के दिनेश कुमार पाण्डेय, महादेवा थाना के विनित विनायक, सराय थाना के विकास कुमार बिट्टू, जीरादेई थाना के राहुल कुमार तिवारी, मैरवा थाना के राहुल कुमार, गुठनी थाना के सुनील कुमार, आन्दर थाना के सुनील कुमार, रघुनाथपुर थाना के रविरंजन सिंह, असांव थाना के संतोष कुमार, एमएच नगर थाना के राजीव कुमार पटेल, सिसवन थाना के चितरंजन कुमार, चैनपुर थाना के विजय रंजन कुमार, जीबी नगर थाना के राजेश कुमार सिंह, बसंतपुर थाना के राजू कुमार, दरौंदा थाना के विकास कुमार सिंह, महिला थाना की सोनी कुमारी तथा एससी-एसटी थाना के अरविंद कुमार शामिल हैं.एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने स्पष्ट किया कि त्वरित अनुसंधान और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीवान पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

Also Read : अनंत सिंह केस की जांच अब CID करेगी, गोपालगंज पुलिस ने फाइल सौंपी, 30 मई को होगी सुनवाई

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन