सीवान में घर के पीछे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो.घायल मुकेश

Siwan News: सीवान के खेड़ाय गांव में गुरुवार रात एक युवक को घर के पीछे गोली मार दी गई. घायल मुकेश कुमार श्रीवास्तव को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

पंकज कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Siwan News: आंदर थाना क्षेत्र के खेड़ाय गांव में गुरुवार देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल की पहचान मुकेश कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए पहले आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर सदर अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

घर के पीछे ले जाकर मारी गोली

परिजनों ने बताया कि मुकेश कुमार श्रीवास्तव रात में खाना खाने के बाद अपने दरवाजे पर निकले थे. इसके बाद वह घर के पीछे चले गए. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. गोली उनके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े.

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आंदर स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में भी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद आंदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि व्यक्ति को गोली लगी है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन