IPL में वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा साई सुदर्शन का रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 रन का आंकड़ा पार करते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. वैभव ने साई सुदर्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव ने इस मुकाबले में 21 रन बनाते ही इतिहास रच दिया और साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. खबर लिखे जाने तक वैभव 23 गेंदों में 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे.

विज्ञापन

इस शानदार पारी की बदौलत वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 में कुल रन 721 हो गए हैं. इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में एक ही सीजन में 700 रन का आंकड़ा छूने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड साई सुदर्शन के नाम दर्ज था, जिन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए 700 से ज्यादा रन बनाए थे. उस समय सुदर्शन की उम्र 23 साल 227 दिन थी.

15 साल में वैभव ने किया ये कारनामा

वहीं वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल 63 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इतनी कम उम्र में वैभव का यह कारनामा आईपीएल इतिहास के सबसे खास रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है.

IPL सीजन में 700 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

खिलाड़ीटीमउम्रसीजन
वैभव सूर्यवंशीRajasthan Royals15 साल 63 दिनआईपीएल 2026
बी साई सुदर्शनGujarat Titans23 साल 227 दिनआईपीएल 2025
शुभमन गिलGujarat Titans23 साल 257 दिनआईपीएल 2023

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 700 रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने है. इसके साथ ही वो ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर है. इसके साथ ही वो एक सीजन में 700 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: खिलाड़ियों के चश्मे से लीक हो सकती है खुफिया जानकारी! IPL के बीच BCCI ने ‘स्मार्ट गॉगल्स’ को किया बैन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola