रजनीकांत की बहू बनेंगी काव्या मारन? इस सिंगर से होगी शादी
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर (फोटो-सोशल मीडिया)
SRH की सह-मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें चर्चा में हैं. अनिरुद्ध के चाचा और अभिनेता वाई. जी. महेंद्र के एक बयान के बाद इन अटकलों ने और जोर पकड़ लिया है, हालांकि दोनों परिवारों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
SRH Onwer Kavya Maran: आईपीएल 2026 भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सह-मालकिन काव्या मारन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों काव्या मारन और मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं. हालांकि काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन अनिरुद्ध के परिवार के एक सदस्य की टिप्पणी के बाद इन अटकलों को नई हवा मिल गई है.
अनिरुद्ध के चाचा ने दिया बड़ा संकेत
अनिरुद्ध रविचंदर के चाचा और अभिनेता वाई. जी. महेंद्र ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जो जानकारी उन्हें मिली है, उसके अनुसार अनिरुद्ध और काव्या शादी करने जा रहे हैं.
महेंद्र ने कहा, “वह (अनिरुद्ध) बहुत ही शांत स्वभाव का लड़का है. मैंने जो सुना है, उसके मुताबिक दोनों शादी करने वाले हैं. वह लड़की कोई साधारण लड़की नहीं है. इतनी बड़ी टीम को संभालने की क्षमता रखती है. उसे अपने पिता से बिजनेस की समझ विरासत में मिली है. दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी है.” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काव्या और अनिरुद्ध की शादी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. हालांकि अभी तक दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध रविचंदर भारतीय फिल्म संगीत जगत के सबसे लोकप्रिय संगीतकारों में गिने जाते हैं. साल 2011 में उनका गाना ‘Why This Kolaveri Di’ जबरदस्त हिट हुआ था, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने जेलर, जवान, लियो, जर्सी समेत कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया है. अनिरुद्ध का संबंध दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के प्रतिष्ठित परिवार से भी है. सुपरस्टार रजनीकांत उनके रिश्तेदार हैं और उनकी बेटियां ऐश्वर्या और सौंदर्या अनिरुद्ध की कजिन हैं. अगर दोनों की शादी होती है तो काव्या मारन रजनीकांत की बहू बन जाएगी.
काव्या मारन की पहचान
काव्या मारन मीडिया कारोबारी कलानिधि मारन की बेटी हैं और सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. क्रिकेट प्रेमियों के बीच वह सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन के रूप में काफी लोकप्रिय हैं. आईपीएल मैचों के दौरान टीम को सपोर्ट करते हुए उनकी तस्वीरें और रिएक्शन अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. SRH के अलावा काव्या दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और इंग्लैंड की द हंड्रेड प्रतियोगिता में सनराइजर्स लीड्स फ्रेंचाइजी से भी जुड़ी हुई हैं.
आईपीएल 2026 में कैसा रहा SRH का प्रदर्शन?
पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. टीम प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल रही, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से हारकर उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया.
यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज में नहीं मिला मौका, क्या इंग्लैंड दौरे पर पूरा होगा वैभव सूर्यवंशी का सपना?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










