आयरलैंड सीरीज में नहीं मिला मौका, क्या इंग्लैंड दौरे पर पूरा होगा वैभव सूर्यवंशी का सपना?

Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मैचों में डेब्यू का मौका नहीं मिला. अब युवा बल्लेबाज की नजर इंग्लैंड दौरे पर है, जहां भारत को 1 से 11 जुलाई के बीच पांच टी20 मुकाबले खेलने हैं.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टी20 सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला. बेलफास्ट में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया. प्लेइंग इलेवन में सूर्यंश शेडगे और प्रिंस यादव को मौका मिला है. वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में भी प्लेइंग का मौका नहीं मिला है. जिसके चलते 15 वर्षीय वैभव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार और बढ़ गया. वैभव को हाल ही में भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया था और उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें आयरलैंड दौरे पर मौका मिल सकता है. हालांकि, दोनों मुकाबलों में उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ा.

अब इंग्लैंड सीरीज पर टिकी हैं निगाहें

आयरलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी और 11 जुलाई तक चलेगी. सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई, दूसरा 4 जुलाई, तीसरा 7 जुलाई, चौथा 9 जुलाई और पांचवां मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा.

ऐसे में माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे पर मौका दे सकता है. पांच मैचों की लंबी सीरीज में युवा खिलाड़ियों को आजमाने की संभावना भी अधिक रहती है, जिससे वैभव के डेब्यू की उम्मीद बढ़ गई है.

इतिहास रच सकते हैं वैभव

अगर वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. उनकी बल्लेबाजी प्रतिभा ने घरेलू और जूनियर क्रिकेट में पहले ही काफी प्रभावित किया है, जिसके चलते उन्हें इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में जगह मिली.

आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में मिली थी हार

भारत को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ भारत की पहली हार थी. भारतीय बल्लेबाजी उस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 148 रन पर सिमट गई. अब दूसरे मुकाबले का नतीजा तय करेगा कि भारत सीरीज बराबर कर पाता है या आयरलैंड पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने में सफल रहता है.

यह भी पढ़ें: 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा, आमिर जांगू-रोस्टन चेस ने टेस्ट क्रिकेट में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola