Jamshedpur News : गोलमुरी : मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया यह आरोप
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 May 2026 8:29 PM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
गोलमुरी थानांतर्गत गुरुद्वारा बस्ती में लक्की कौर और परविंदर कौर के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्ष ने गोलमुरी थाना में केस दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
गोलमुरी थानांतर्गत गुरुद्वारा बस्ती में लक्की कौर और परविंदर कौर के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्ष ने गोलमुरी थाना में केस दर्ज कराया है. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस मामले में एक पक्ष से सरस्वती चंद्र दास ने राकेश मंडल, जय गिरि, परविंदर कौर, संध्या कौर और अज्ञात के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. वहीं दूसरी ओर परविंदर कौर ने गौतम दास, राजवीर सिंह, संजू दास, अंकृत, अभिषेक, सुमन घोष, लक्की कौर, सरस्वती दास और मंटू दास पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है. मामला 26 मई का है. बताया जाता है कि दोनाें पक्ष के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है. पूर्व में भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










