शुभमन गिल का शतक, गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को हराकर फाइनल में बनाई जगह

शतक के बाद बल्ला उठाते शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
शुभमन गिल के शतक की बदौलत गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. इसके साथ ही गुजरात की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. फाइनल में गुजरात का सामना आरसीबी से होगा.
GT vs RR: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में शुभमन गिल के शतकीय पारी के बदौलत गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली. मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की दमदार बल्लेबाजी के सामने राजस्थान के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. इस जीत के साथ गुजरात की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है.
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल 1 रन और ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर आउट हो गए. 9 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया. उसके बाद वैभव सूर्यवंशी को रवींद्र जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. चोट के कारण जडेजा को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. उसके बाद रियान पराग 11 रन बनाकर आउट हो गए. 101 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा. दसुन शनाका 11, जोफ्रा आर्चर 7 रन बनाकर आउट हुए.
वैभव सूर्यवंशी ने खेली 96 रन की पारी
इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया. उसके बाद वैभव ने तेजी से रन बनाना शुरू किया. वैभव 47 गेंद पर 96 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान 8 चौके और 7 छक्के लगाए. वैभव लगातार दूसरी बार अपने शतक से चूक गए. वहीं अंत में डेनोवन फरेरा ने 11 गेंद में नाबाद 38 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन की पारी खेली. राजस्थान ने 214 रन बनाए. गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने 2, जेसन होल्डर ने 2 विकेट चटकाए.
गुजरात टाइटंस की दमदार शुरुआत
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने कमाल का प्रदर्शन किया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की. इस दौरान साई सुदर्शन और गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया. साई सुदर्शन 58 रन बनाकर हिट विकेट आउट हो गए.
शुभमन गिल के शतक से जीता गुजरात
शुभमन गिल ने 47 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान गिल ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा. गिल ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 3 छक्कों के सहारे 104 रन बनाए. गिल ने इस मैच में 196.23 के स्ट्राइक रेट से शतक बनाया. यह गिल का आईपीएल में पांचवां शतक है. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 16, राहुल तेवतिया ने नाबाद 17 और जोस बटलर ने 9 रन बनाकर जीत हासिल की. राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा ने 1, जोफ्रा आर्चर ने 1 और नांद्रे बर्गर ने 1 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










