वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में इतिहास रच दिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए.
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम हासिल करने के लिए सिर्फ 440 गेंदों का सामना किया.
इसके साथ ही वैभव वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था, जिन्होंने 566 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ था. वैभव ने 2025 में आईपीएल डेब्यू किया था और बेहद कम समय में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लीग में खास पहचान बना ली है.
IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | टीम | 1000 रन तक पहुंचने में लगी गेंदें |
|---|---|---|
| वैभव सूर्यवंशी | Rajasthan Royals | 440* |
| आंद्रे रसेल | Delhi Capitals, Kolkata Knight Riders | 545 |
| टिम डेविड | Royal Challengers Bengaluru, Mumbai Indians | 560 |
| ट्रेविस हेड | Royal Challengers Bengaluru, Sunrisers Hyderabad | 575 |
| फिल सॉल्ट | Delhi Capitals, Kolkata Knight Riders, Royal Challengers Bengaluru | 575 |
| हेनरिक क्लासेन | Rajasthan Royals, Royal Challengers Bengaluru, Sunrisers Hyderabad | 594 |
| वीरेंद्र सहवाग | Delhi Capitals, Punjab Kings | 604 |
23 पारियों में पूरा किया 1000 रन
इसके साथ ही पारी के हिसाब से भी वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने यह उपलब्धि सिर्फ 23 पारियों में हासिल की. आईपीएल इतिहास में उनसे तेज 1000 रन तक पहुंचने वाले सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज शॉन मार्श हैं, जिन्होंने 21 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था. वहीं वैभव ने इस मामले में कई दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है.
IPL में 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी (पारी के हिसाब से)
- 21 – शॉन मार्श
- 23 – लेंडल सिमंस
- 23 – वैभव सूर्यवंशी
- 24 – डेवोन कॉनवे
- 25 – मैथ्यू हेडन
- 25 – साई सुदर्शन
यह भी पढ़ें: IPL में वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा साई सुदर्शन का रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










